ई रिक्शा चालक द्वारा नाबालिग छात्रा से सुनसान खेत ले जाकर बलात्कार करने की तहरीर

                           जहानाबाद संवाददाता                         

ई रिक्शा चालक द्वारा नाबालिग छात्रा को रिक्शे में बैठा सुनसान खेत ले जाकर बलात्कार करने की तहरीर पिता ने दी है पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है,


कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कस्बे के एक इण्टर कॉलेज में कक्षा 8 की छात्रा है शुक्रवार को छुट्टी के बाद मेरी पुत्री को कस्बे के मोहल्ला बम्बा ऊपर निवासी राजू उर्फ बंगाली पुत्र माशूक शाह जो ई- रिक्शा चलाता है ने मेरी पुत्री को घर छोड़ने का बहाना बनाकर जबरन रिक्शा में बैठाकर एक लाही के खेत में ले जाकर जबरन बलात्कार किया पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार, हरिजन एक्ट,पास्को के तहत कार्रवाई कर छात्र को मेडिकल के लिए भेजा है मामला की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकार बिन्दकी सुशील कुमार दुबे मौके पर आये और घटनास्थल का जायजा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*