बुंदेलखंड गौरव महोत्सव 2024 एवं कल्प हमीर महोत्सव 2023 का आयोजन आगामी 5-6 फरवरी 2024 को प्रस्तावित

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                    

हमीरपुर /23 जनवरी 2024

     बुंदेलखंड गौरव महोत्सव 2024 और कल्प हमीर महोत्सव 2023 का आयोजन आगामी 5-6 फरवरी 2024 को प्रस्तावित है, इस महोत्सव के सफल आयोजन के तैयारी की समीक्षा हेतु केंद्रीय आयोजन समिति और सभी उप समितियों की आवश्यक बैठक जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई।


बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी दायित्व सौंपे गये है, उनका सही ढंग से समयबद्ध तरीके से शासन की मंशा के अनुरूप पालन करते हुए निर्वाहन करें। महोत्सव के आयोजन हेतु सभी समितियॉं अपने बैठके कर दिये गये दायित्वों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर लें। उन्होने कहा कि महोत्सव में कलाकरों का चयन कर ले जिससे महोत्सव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जा सके।

   इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी,पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,अपर जिलाधिकारी न्यायिक,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी,परियोजना अधिकारी सहित सभी समितियों से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान