उत्तर प्रदेश दिवस 2024 समृद्ध सांस्कृतिक विरासत चौरा देवी मंदिर में संपन्न हुआ

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश न केवल एक भौगोलिक इकाई है, बल्कि अपनी सामासिक संस्कृति के कारण सम्पूर्ण भारत में एक विशिष्ट स्थान रखता है, 24 जनवरी 1950 संयुक्त प्रान्त से उत्तर प्रदेश बनने तक एक लम्बी यात्रा इस प्रदेश ने तय की है, यहां की राजनैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां तो रहीं है, साथ ही साथ इस प्रदेश ने सम्पूर्ण भारत के समक्ष अपने गंगा.जमुनी तहजीब के कारण एक नई मिशाल भी पैदा की है। राम कृष्ण का जन्म इसी पावन भूमि पर हुआ, बुद्ध ने इसी भूमि को अपनी कर्म स्थलीय बनाया, कबीर, सूर, तुलसी, जैसी कवियों के सन्तवाणियां से यह भूमि ओत.प्रोत रहीं है। आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसीक्रम में जनपद हमीरपुर में भी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।


मुख्य कार्यक्रम चौरादेवी प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसका विधायक सदर डा0 मनोज प्रजापति,जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसके मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सिंचाई एवं जलसंशाधन बाढ़ नियंत्रण परती भूमि विकास लद्यु सिंचाई नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ0प्र0 स्वतंत्र देव सिंह एवं अतिथिगण सत्यजीत मिश्रा ,संयुक्त सचिव,पार्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार नोडल अधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा, राज्य सभा सदस्य बाबूराम निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, विधायिका राठ मनीषा अनुरागी,अध्यक्ष जिला पंचायत जयन्ती राजपूत,अध्यक्ष नगर पलिका परिषद हमीरपुर कुलदीप निषाद,अध्यक्ष भाजपा सुनील पाठक, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों द्वारा दी गयी, तथा मुख्य अतिथि द्वारा सरकार द्वारा अच्छादित योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों प्रधानमंत्री आवास शहरी से ,क्षमा प्रजापति, बुधिया,कुसुमकली,नीलम,अनीता,रजनी,दिलीप,जितेन्द्र,कालका व शिवकुमार स्वनिधि योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को सम्मानित किया, तथा जाति, धर्म, वर्ग सम्प्रदाय से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को साथ देने की अपील की, तथा प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। विभिन्न विभागों ने अपने.अपने स्टाल लगाये, जहां पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संचालन और उनके क्रियान्वयन को प्रर्दशित किया गया। कृषि विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, सूचना विभाग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग, जिला प्रोबेशन, समाज कल्याण इत्यादि की प्रर्दशनियां उल्लेखनीय रहीं।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,अपर जिलाधिकारी न्यायिक नागेन्द्र नाथ यादव, डिप्टी कलेक्टर खालिद अंजुम, जिला विकास अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला पंचायज राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उप कृषि निदेशक ,जिला कृषि अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला समाज कल्याण अधिकारी समाजसेवी गणमान्य नागरिक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।