भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है - ई. डीपी सिंह वर्मा

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

देश की एकता अखंडता को बनाये रखने का संकल्प लें - ई. राजेश द्विवेदी

 हमीरपुर| लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर डीप सिंह वर्मा निर्माण खंड 2 ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण एवं शपथ दिलाई | इंजीनियर डीपी सिंह वर्मा ने कहा कि देश 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है| उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है और प्रत्येक देशवासी को इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि एक जुट होकर देश की एकता अखंडता को कायम रखने के लिए संकल्प लें जिससे हमारा देश तेजी से तरक्की करें और नए आयामों को हासिल कर सके।


इस मौके पर इंजीनियर राजेश द्विवेदी क्षेत्रीय महामंत्री चित्रकूट धाम मंडल बांदा,  इंजीनियर रमेश गुप्ता, कैशियर दिलीप कुमार, कनिष्ठ सहायक बाबू पूजा देवी एवं समस्त कर्मचारी मौजूद रहे |

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*