Posts

Showing posts from August, 2023

अपर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को दी विदाई

Image
                              अजय कुमार गुप्ता                               हमीरपुर, अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा नें पुलिस लाइन हमीरपुर में अधिवर्षता आयु पूर्ण होने के उपरान्त सेवानिवृत्त हुए 1) उ0नि0 राम धीरज मिश्रा पुत्र स्वर्गीय देवदार मिश्र निवासी ग्राम जदुवीर तुलसीपुर जनपद कौशांबी व 2) फालवर राम प्रसाद पुत्र शिवनारायण निवासी रमेडी थाना कोतवाली सदर जनपद हमीरपुर को सम्मानित किया तथा पुलिस विभाग में उनके द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान/उत्कृष्ट कार्य एवं उनकी कर्तव्य निष्ठा की सराहना की गयी साथ ही अन्य अधिकारी/कर्मचारिगणों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह के नेतृत्व में आगामी त्यौहार की दृष्टिगत पैदल गस्त

Image
                             अजय कुमार गुप्ता                                हमीरपुर, सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह के नेतृत्व में शांति एवं कानून-व्यवस्था व रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस पुलिस बल के साथ आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से अपने कोतवाली क्षेत्र में पैदल गस्त/भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया,जनता से मिलजुलकर त्यौहार मनाने की अपील की गई।

बहिनों की राखी से सजी भाइयों की कलाइयां

Image
                              अजय कुमार गुप्ता                               रक्षाबंधन पर दिखा राखी का उत्साह   हमीरपुर, नगर एवं ग्रामीण अंचल में बहिनों नें भाइयों की कलाई में रक्षाबंधन पर राखी बांधी रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहिनों नें भाइयों की कलाई में राखी बांधकर धूमधाम से मनाया गया पर्व  आराध्या ने अपने भाई अभी तिवारी के राखी बांधी  वही आदिति नें छोटे भाई संस्कार तिवारी के राखी बाँधी।

मासूम को सौंप कर बुजुर्ग फरार

Image
 जहानाबाद -फतेहपुर कस्बे के लालूगंज प्राइवेट बस स्टेंड में कानपुर से कोचिंग से लौट रही छात्रा ने बताया कि एक बुर्जुग ने 4/5 माह की मासूम को यह कहकर की बेटा थोड़ा इसको पकड़ लो मैं आता हूं। बुजुर्ग के काफी देर बाद भी न लौटने पर क्षात्रा स्थानीय थाना जहानाबाद बच्चों को लेकर पहुंची और आप बीती सुनाइ की एक बुजुर्ग बच्चों को सौंप कर सौंपकर फरार है मैं बहुत देर तक सोचती रही अब आ रहे हैं लेकिन न आने पर मैं थाना जहानाबाद आई हूं ताकि इसकी रिपोर्ट लिखवा सकूं छात्रा अपने परिजन सहित थाना जहानाबाद पुलिस को सूचना देने पहुंची थी पुलिस ने बताया की बच्चों के परिजनों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है और इस संबंध में नेम अनुसार जो विधि करवाई है वह विधिक कार्यवाही की जा रही है।

चौबेपुर रिलायंस पेट्रोल पम्प हाइवे घड़ी फैक्ट्री के सामने सुरजीत उर्फ छोटू निवासी ग्राम नंदा नेवादा का हुआ एक्सीडेंट

Image
 ब्रेकिंग न्यूज़  विश्वजीत शर्मा कानपुर कानपुर जिले के चौबेपुर हाईवे इंडस्ट्रियल एरिया में घड़ी फैक्ट्री के सामने रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गया उसने अपना नाम सुरजीत उर्फ छोटू निवासी ग्राम नंदा नेवाडा कहो न बताया है घायल को राहगीरो की मदद से एम्बुलेंस से नजदीकी रामा अस्पताल भेजा गया।

रक्षा सूत्र का संकल्प लेकर पेंशनर्स 20 सितंबर को देंगे धरना

Image
                                 जी0 के0 खरे।                                 कानपुर नगर -आज रक्षा -बन्धन के दिन सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स जो प्रातः मार्निंग वॉक पर मोती झील में में आते हैं वह टहलने एंव योगासन के पश्चात पार्कमें एकञ होने पर आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट रिटायर्ड खाघ निरीक्षक ने सभी पेशनर्स को रक्षासूत्र ‌ की संकल्प दिलवाया कि पेशनर्स को राशि करण में 15 वर्षों तक अवैध कटौती बन्द कर 10वर्ष करने, कोरोना काल का‌18माह का मंहगाई भत्ता का ऐरियरके भुगतान किया जाय, रेल किराए में छूट प्रदान करने, प्रत्येक 5वर्षमे पेंशन बढ़ोत्तरी किये जाने आदि मांगों को लेकर आगामी 20सित्मबर को होने वाले धरने में शामिल होगे, संकल्प लेने में प्रमुख रूप से बी एल गुलाबिया, रविन्द्र कुमार मधुर ताराचन्द्र, अलगू प्रसाद यादव, चंन्द्रहास सिंह चौहान, बेचे लाल, चंन्द पाल, विशनू पाल, रमेश सचान, हीरालाल शर्मा, राजेश खन्ना, जगदीश मिश्रा,राम सिंह यादव, राजेन्द्र प्रसाद व्दिवेदी, भगवती प्रसाद पाल, राकेश दीक्षित, कृष्ण बहादुर सिंह, वंशी कठेरिया, रामहरख,मेड़‌ई सिंह, कमल टण्डन, कैलाश कुमार, श्रीमती विमला मिश्रा,

बहनों ने भाईयो की आरती उतार कर बंधा रक्षा सूत्र लिया सुरक्षा का संकल्प

Image
                             गणेश प्रसाद द्विवेदी                              फूलपुर। राखी बंधन का पावन पवित्र त्योहार गुरुवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया जहां बहनों ने अपने भाइयों की आरती उतार कर चंदन का तिलक लगाते हुए उनकी पूजा अर्चना के साथ कलाइयों में रक्षा सूत्र बांधकर उनसे रक्षा सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर रंग बिरंगी राखियो के साथ विभिन्न प्रकार की मिठाइयां सजाई गई थी । हिंदू धर्म में रक्षा बंधन का त्योहार पौराणिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है इस दौरान अनेकों सामाजिक संस्थाएं भी समाज की बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा का संकल्प लेते है क्षेत्र फूलपुर मैलहन,मुबारकपुर,कोनार,वरुणा बाजार कोड़ापुर आदि प्रमुख बाजारों में भीड़ भाड़ ज्यादा देखने को मिली वहीं कोड़ापुर में मंजू,प्रीति,ज्योति,श्वेता और अंतिमा ने अपने भाइयों मुकेश,और मनीष की आरती उतार कर चंदन का तिलक लगाते हुए रक्षा सूत्र बांधकर मिष्ठान खिलाकर उनसे रक

वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

Image
                                 जी0 के0 खरे                                   डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी सहित कई हस्तियों को किया गया सम्मानित। लखनऊ। बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आदर्श गौरव सम्मान 2023 का आयोजन यू.पी. प्रेस क्लब में किया गया उक्त कार्यक्रम सुप्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी के सम्मान में आयोजित था।इस अवसर पर आयोजक डॉक्टर रूबी राज सिन्हा व प्रशांत प्रवीण सिन्हा तथा संयोजक अब्दुल वहीद व परवेज़ अख़्तर ने डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह,बुके देकर ,शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी का हाल में मलेशिया में चिकित्सा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनकी लखनऊ वापसी पर सम्मान मिलने की खुशी में एक शाम डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी जी के नम से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों मौजूद रही।इस अवसर पर उनका भी सम्मान किया गया।समारोह का कुशल संचालन एंजेल प्रवीन सिन्हा और विजय कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर साहित्यकार पद्मश्री डॉक्टर विद्या बिन्दु सिंह, समाजसेवी मुरलीधर आहुजा,डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी, संतोष श्रीवास्तव,
Image
 कानपुर ब्रेकिंग                                   सर्वेश पाठक                                   ★ कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार कार ने  बाइक सवार युवक को मारी टक्कर।  ★ हादसे में बाइक सवार युवक के आई  गंभीर चोटें। ★ राहगीरों ने घटना देख पुलिस को दी सूचना। ★ जानकारी मिलने पर कल्याणपुर थाने का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच युवक को प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती। ★ डॉक्टर ने गंभीर हालत देख हैलट किया रिफर। ★ वहीं पुलिस ने कर सवार युवकों को लिया हिरासत में।

फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल बुधवार को चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे

Image
                               आसिफ़ कुरैशी                                  कानपुर ब्रेकिंग। प्रशंसकों के साथ अभिनेत्री अमीषा पटेल ने खिंचवाई फोटो। सड़क मार्ग द्वारा लैंडमार्क  होटल माल रोड पहुंचे। यूपी t20 लीग में शामिल होने पहुंचे फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री। आईपीएल की तर्ज पर यूपी में पहली बार ग्रीन पार्क मैदान में होने जा रहा  यूपी t20 लीग का आगाज।

बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित हूं - अरविंद प्रताप सिंह प्रधान प्रतिनिधि

Image
                               अजय कुमार गुप्ता                                   ग्राम पंचायत कुंडौरा में स्मार्ट क्लासेस का शुभारंभ।           हमीरपुर सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कुंडौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस चालू कराई गई  प्रधान प्रतिनिधि अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि टीवी वाई-फाई लाइब्रेरी बच्चों को खेल खिलौने उपलब्ध कराए गए बताया कि अभी वाई-फाई कनेक्ट चालू करना है। साफ सफाई भी पाई गई उन्होंने बताया कि बच्चों को रक्षाबंधन पर्व पर विद्यालय में जलेबी भी खिलाई गई। प्रधान प्रतिनिधि अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चों की शिक्षा के लिए सदैव पूरी तरह से समर्पित हूं और रहूंगा विद्यालय के बच्चे ही देश आगे पढ़ लिखकर देश के लिए अच्छा कार्य करेंगे इस मौके पर सविता देवी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, विमल सचान प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय, रघुनंदन प्रधानाध्यापक कन्या प्राथमिक विद्यालय एवं बच्चे अभिभावक भी मौजूद रहे।

क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक सदर नें न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Image
                            अजय कुमार गुप्ता                              हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया कंट्रोल रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाई गई ड्यूटी को चेक किया गया संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर दुर्ग विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर व अन्य संबंधित मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने इंडियन बैंक के वृहद जागरूकता रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Image
                              अजय कुमार गुप्ता                              हमीरपुर, जनपद का अग्रणी बैंक इंडियन  बैंक के तत्वाधान में एक वृहद जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया ।इस अवसर पर जनपद के जिलाधिकारी डॉ चंद्रभूषण ने एडीएम( राजस्व) रमेश चंद्र ,एडीएम( नमामि गंगे) राजेश कुमार यादव, अंचल प्रमुख घनश्याम कुमार, के. एन. सिंह एलडीएम संगम लाल मिश्रा एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति में झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस अवसर पर अंचल प्रमुख घनश्याम कुमार ने कहा कि यह रथ जनपद हमीरपुर के अंतर्गत सभी सातों विकास खंडों के गांवों में लोगों को वित्तीय एवं डिजिटली जागरूक करने के साथ ही भारत सरकार एवं राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी एवं रोजगारपरक  योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी प्रदान करेगी। रथ 30 अगस्त 2023 एवं 01 सितम्बर 2023 को  जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाएगी। इस अवसर पर रजनीश कुमार, मोहम्मद आबिद, नमन गुप्ता, अतुल, सुनील कुमार यादव, सुमन शर्मा , जया,शुभेंदु,निशांत, आनंद, प्रियंका ,स्वाति सुमित, गौरव, सौरव ,निशांत यादव ,योगेंद्र, महेंद्र,पंकज आदि उपस्थित रहे।

जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया

Image
                            अजय कुमार गुप्ता।                              नेत्रदान महादान - डॉ सुरेश हमीरपुर, जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया जिसमें नेत्र विभाग में तैनात ।नेत्र चिकित्सक डा ए के सिंह व डा शी  पी गुप्ता व डा सुरेश कुमार  नेत्र दान करने का रजिस्ट्रेशन कराया डा सुरेश ने कहा कि ब्यक्ति के मरने के बाद ही नेत्र दान होता है मरने के बाद आँख 6 घण्टे जीवित रहती है इसके वीच में किशी को भी आँख लगाई जा सकती है और कहा ब्यक्ति अपनी आँख हमेसा जिन्दा रख सकता और दूसरे को देखने का काम कर सकता और कहा जो लोग यह सोचते है कि आँख यदि निकलवा देगे तो अगले जन्म में एक आँख के ही पैदा होते है यह एक समाज मे बहुत बड़ा अंध्विश्वास है ऐसा नही होता नेत्र दान महा दान है और डा सुरेश ने कहा हम तो अपने शरीर के जो भी अंग दूसरे के काम आ जाये वह सब हम दान करने के लिये तैयार है और जनता से अपील है कि ऐसे कार्यो के लिये आगे आना चाहिये यह कार्यक्रम डा पुष्पेन्द्र जिला कार्यक्रम प्रबन्धक नेत्र व शिव गोपाल नेत्रपरिक्षण अधिकारी की उपस्थिति में संम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल का य

प्रभाकरन ई ने रक्तदान करके बचाई पीड़िता की जान

Image
                            अजय कुमार गुप्ता                               हमीरपुर, सदर अस्पताल में भर्ती अंबेडकर नगर निवासी पिता स्व. भरे लाल की पत्नी सुमित्रा की तबियत खराब हो जाने पर उन्हें खून की कमी हो गई जिसपर इंडियन बैंक के सदस्य और बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सदस्य प्रभाकरन ई ने 14 जून को रक्तदान किया था। इसी रक्त से आज 1 यूनिट B पॉजिटिव पीड़िता को रक्त दिला कर मदद की गई। बुंदेलखंड रक्तदान समिति प्रभा करन ई को दिल से धन्यवाद करती है।

रक्षाबंधन का तोहफा कन्या सुमंगला योजना का पैसा सीधे खाते में भेजा गया

Image
                                आसिफ़ कुरैशी                                रक्षाबंधन का तोहफ़ा मा॰ मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ जी महाराज द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेन्सिंग के माध्यम से कन्या सुमंगला योजना का पैसा डिबिटी के माध्यम सीधे ख़ातो में पैसा भेजा गया एवं कानपुर में विधायकगणों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित। कार्यक्रम में विधायक सुरेन्द्र मैथानी, मा॰विधायक सरोज कुरील, सीडीओ कानपुर नगर आदि गनमैन लोग उपस्थित थे कार्यक्रम ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार कानपुर नगर मैं आयोजित किया गया।

स्टैनली रोड हनुमान मंदिर से बेली सीएमओ आफिस तक चला अतिक्रमण अभियान

Image
★ आजाद स्ट्रीट वेन्डर यूनियन NHF की टीम सूचना मिलते ही पंहुची।                             गणेश प्रसाद द्विवेदी                              प्रयागराज प्रयागराज,आज सिविल लाइन्स लोहिया चौराहे से सीएमो आफिस तक अपर नगर आयुक्त अरविन्द राय के नेत्रत्तव में चला नगर निगम का अतिक्रमण अभियान। सड़क किनारे फुटपाथ व्यापारियों को खदेड़ा गया जुर्माना वसूला गया  दस्ते द्वारा हनुमान मंदिर के दुकानदारो का समान जप्त किया जा रहा था। उसी समय आजाद स्ट्रीट वेन्डर यूनियन NHF के प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी मुकेश सोनकर मौके स्थल पर पंहुच कर अपर नगर आयुक्त से वार्ता की नगर निगम आए दिन स्वच्छ भारत के नाम पर छोटे व्यापारियो को हटाने का कार्य कर रहा वहीं देश के प्रधानमंत्री द्वारा पीएम स्वनिधि योजना अंर्तगत लोन दिया जा रहा वहीं दूसरी ओर फुटपाथ व्यापारियो को राखी के त्योहार में उजाड़ा जा रहा। ऐसे में बिना रोजगार लोन की किश्त कहा भरेंगे। अपने  परिवार की दो जून की रोटी कहां से लायेगा। त्योहार के समय जुर्माना व सामान जप्त ना करने की बात पर दो सितम्बर तक दुकाने व्यवस्थित रूप से 2x2 मीटर के दायरे में लगाने की बा

ग्राम प्रधान ने खड़े किये हाथ, तो जिला पंचायत सदस्य ने बढ़ाया कदम

Image
                             गणेश प्रसाद द्विवेदी                               जिला पंचायत सदस्य ने लोगों के सहयोग से बहरिया चौराहे पर राबिस डलवाकर दूर की गंदगी बहरियाः प्रयागराज। विकास खंड बहरिया के फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर के ग्राम प्रधान ने जब बहरिया चौराहे की गंदगी को दूर करने में असमर्थता जताई, तो जिला पंचायत सदस्य ने अपना हाथ आगे बढ़ाया। जिला पंचायत सदस्य ने लोगों के सहयोग से बहरिया चौराहे पर हुए जलजमाव वाली जगह पर राबिस डलवाकर फौरी तौर पर लोगों को गंदगी से राहत दिलाया। बहरिया पुराना चौराहा स्थित विकास खंड बहरिया का मुख्यालय स्थित है। बहरिया चौराहे से बहरिया थाना जाने वाले मार्ग पर पानी की टंकी की पाइप लीकेज होने से आए दिन जल जमाव बना रहता है। इसके संबंध में लोगों ने कई बार ग्राम प्रधान, विकास खंड बहरिया के उच्चाधिकारियों और ब्लाक प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने भी इस समस्या को दूर करने की जहमत नहीं उठाई। जबकि इसी जगह पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा भी है, जहां दूर-दराज से लोगों का प्रतिदिन बैंक आना-जाना लगा रहता है। उक्त मार्ग पर जलजमाव होने से लोगों को काफी

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा गंगापार जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Image
                           गणेश प्रसाद द्विवेदी                             फूलपुर। समाजवादी पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने वाले संघर्षशील, समाजसेवी एवं पूर्व क़ानूनगो उत्तर प्रदेश सरकार जनाब क़मर आलम समाजवादी पार्टी प्रयागराज, अल्पसंख्यक सभा  (गंगापार ) जिला अध्यक्ष का कस्बा फूलपुर मे जोरदर स्वागत किया गया , इस मौके पे जिला अध्यक्ष जनाब कमर आलम ने नगर वासियो से कहा कि पार्टी ने जो ज़िम्मेदारी सौपी है। सभी लोग पार्टी हित मे कार्य करने का प्रयास करेंगे , कार्यक्रम मे उपस्थित जनाब सय्यद मक़सूद अहमद ने जिला अध्यक्ष को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया , इस पर उन्होंने सभी समस्या को पार्टी कार्यालय तक पहुचा कर उनका निस्तारण करने का भरोसा दिलाया , इस मौके पर कस्बे के सम्मानित नागरिक सय्यद मक़सूद अहमद , मो नौशाद , इमरान अहमद , मो आसिफ , इंतेखाब आलम , मो शाहनवाज़ , सफ़दर हसन , इफ्तेखार अहमद समेत क्षेत्र के तमाम लोग भी मौजूद रहे ।

"आशुतोष मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस की धूम"

Image
 खेल रत्न और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।  धनैचा-मलखानपुर स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल में इस पावन दिवस के अवसर पर विद्यालय के 4 हाउसों के मध्य अंतः-विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।           बालकों के वर्ग में रेड हाउस विजेता रहा, बालिकाओं के वर्ग में भी रेड हाउस विजई रही I  बालकों के वर्ग में सर्वोत्तम खिलाड़ी विशाल यादव रेड हाउस के , ब्लू हाउस से रुद्र सिंह  विवेक यादव को ग्रीन हाउस से सर्वोत्तम खिलाड़ी चुना गया I इसी तरह रेड हाउस से लड़कियों के वर्ग में सर्वोत्तम खिलाड़ी श्रेयांशी यादव को मिला।  खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया, रेड हाउस की दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई I  श्री रतन कुमार जी ने निर्णायक तथा धनंजय जी ने मुख्य निर्णायक की भूमिका अदा की। विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर जे.पी.एन मिश्रा ने खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। विद्यालय के निदेशक डॉ गिरीश कुमार पांडे और कोऑर्डिनेटर अदिति सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की व्यवस्था कराई तथा विद्यालय के  चारों हाउसों

कम्पोजिट विद्यालय, प्रेमनगर के छात्रों ने स्वयं राखी बनाकर लगायी प्रर्दशनी

Image
                                जी0 के0 खरे                                  कानपुर : आज दिनांक 29 अगस्त 23 को कंपोजिट विद्यालय मॉडल प्रेम नगर में विद्यालय के बच्चों ने स्वयं राखी बनाई तथा उसकी प्रदर्शनी लगाई प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर नगर सुरजीत कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर जिला डीसी उषा दिवाकर बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी संगठन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद परवेज आलम ने बच्चों से राखी लेकर उनका उत्साह वर्धन किया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने भी बच्चों से राखी बनवाई तथा उनको उपहार दिए इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षक संजय निगम रजनीश कुमार मनोरमा अलका त्रिपाठी मरियम जमीला तथा तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं  ने भी बच्चों द्वारा तैयार की गई राखी लेकर उनका संवर्धन किया।

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस की छात्राओं को शपथ दिखाई गई

Image
                             अजय कुमार गुप्ता                                मेजर ध्यानचंद एवं राष्ट्रीय खेल दिवस की विस्तृत जानकारी दी - प्राचार्य डॉ राजकुमार  हमीरपुर, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 राजकुमार के संरक्षण में क्रीडा प्रभारी डॉ0 अशोक बाबू के नेतृत्व में मेजर ध्यानचंद की जन्म दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 पर 21 अगस्त 2023 से 29 अगस्त 2023 तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाओं के अंतर्गत बीते रोज खेल एवं एकता दिवस विषय पर आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिभाग कियाI महाविद्यालय की निर्णायक समिति में डॉ0 शालिनी तथा डॉ0 ज्योति यादव ने विषय वस्तु एवं प्रस्तुति के आधार पर विजय प्राप्त करने वाली छात्राओं का चयन किया जिसमें प्रथम स्थान पर एम0 ए0 द्वितीय सेमेस्टर की शिखा चौहान, द्वितीय स्थान पर एम0 ए0 द्वितीय सेमेस्टर की इच्छा दुबे, तृतीय स्थान पर एम0 ए0 द्वितीय सेमेस्टर की रेनू देवी रही। इसी उपलक्ष में आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को मेजर ध्यान चंद्र जी के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाविद्यालय की छात्राओं

मेजर ध्यानचन्द्र की जयन्ती व रक्षा बन्धन उत्सव मनाया गया

Image
                             अजय कुमार गुप्ता।                            सीमा की सुरक्षा, जल, जमीन पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लें - आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल  हमीरपुर, नगर के स्थानीय विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर में आज हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द्र की जयन्ती एवं रक्षा बन्धन उत्सव के सुअवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि हमारे देश के चार त्यौहारों में से एक रक्षा बन्धन का पर्व है। इस त्योहार का बुन्देल खण्ड मे अत्यधिक महत्व है तथा संघ के छैःउत्सवो मे से एक रक्षा बन्धन उत्सव भी है। अतः यह उत्सव तभी चरित्रार्थ होगा जब हम सीमा की सुरक्षा, जल, जमीन व पर्यावरण सुरक्षा का ब्रत लें। भारत मे रक्षा बन्धन का त्योहार भाई और बहन के बीच बंधन को मजबूत करने वाला पर्व है। रक्षा बन्धन का अर्थ है रक्षा का बन्धन। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसदिन बहन अपने भाई की रक्षा के लिए उसकी कलाई पर ‘‘राखी’’ नामक पवित्र धागा बाॅधती है। यह भारत का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। अगर हम इतिहास मे देखे तो भाई और बहिन के बीच प्यार का प्रतीक

व्यापार बंधुओं , उद्योग बंधुओं के साथ मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई

Image
                              अजय कुमार गुप्ता                             ★ औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधा दी जाए- जिलाधिकारी   हमीरपुर 29 अगस्त 2023 व्यापार बंधुओं व उद्योग बन्धुओं के साथ जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ला की उपस्थिति में मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में लिए गए निर्णय के संबंध में की गई कार्यवाही की पुष्टि की गई। तदोपरांत उद्योग व व्यापार बंधुओं से उनकी समस्याओं के बारे में बैठक में चर्चा की गई। समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं।  जनपद में अधिकाधिक निवेश आकर्षित करने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं,इससे जनपद में रोजगार तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।कहा कि उद्यमियों की हर संभव मदद की जाए। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा

शासन के मंशानुरूप होगा कार्यः बीडीओ

Image
                             गणेश प्रसाद द्विवेदी                            ★ नवागत बीडीओ देव कुमार ने संभाला कार्यभार बहरियाः प्रयागराज। आकांक्षी ब्लाक बहरिया में स्थाई तौर पर बीडीओ की तैनाती कर दी गई है। नवागत बीडीओ देव कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही नवागत खंड विकास अधिकारी देव कुमार ने अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। नवागत बीडीओ देव कुमार ने कहा कि बहरिया ब्लाक आकांक्षी ब्लाक है। विकास खंड में अधूरे पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप कार्य किया जाएगा। विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने कहा कि विकास खंड की जनता अपनी समस्या को लेकर सीधे मुझसे संपर्क करें। जनता किसी भी दलालों के चक्कर में ना पड़े। बीडीओ देव कुमार ने कहा कि ब्लाक परिसर में दलालों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। उन्होंने ब्लाक के अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि सभी अपनी

दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशाल विशाल भंडारे का आयोजन

Image
                                  सर्वेश पाठक                                 कानपुर देहात, सावन के आखिरी सोमवार को कानपुर देहात के रनिया स्थिति दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक विशाल भंडारा हुआ जिसमे कानपुर देहात के महावीर सेना जिलाध्यक्ष गणेश शंकर त्रिवेदी, प्रदेश सचिव एक्स एस आई परमेश मिश्रा, अरुण त्रिपाठी (चैयरमेन), मनोज चतुर्वेदी (महावीर सेना सदस्य),और क्षेत्रीय लोगों की मदद से मंदिर परिसर के बाहर विशाल भंडारे में हजारों लोगों नें प्रसाद ग्रहण किया और हर हर महादेव के जयकारे से परिसर गूंज उठा।

यूपी पुलिस के 117 निरीक्षकों का प्रमोशन

Image
                                 सर्वेश पाठक                                   यूपी पुलिस के 117 निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक  मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में गृह विभाग ने जारी किया प्रमोशन निरीक्षक अतुल कुमार अग्निहोत्री, सच्चिदानन्द त्रिपाठी, राम शंकर तिवारी, सुधाकर मिश्र, संजीव कुमार त्यागी, लक्ष्मी सिंह चौहान, रवीन्द्र कुमार वर्मा, अनुज कुमार, कृष्ण मुरारी दोहरे, उदय प्रताप सिंह, आदेश कुमार, राजेश श्रीवास्तव, संजीव कुमार, जयकरन, मो शारिक खॉ, अजय सिंह, संजय सिंह, शिव कुमार गौड़, एहतिशामुद्दीन सिद्दीकी, विवेक शर्मा, कु अनीता चौहान, आलोक कुमार पाठक, राजवर्धन, राजीव कुमार गुप्ता, राजेश सिंह, बाबर रजा जैदी, संजय कुमार सिंह, श्याम सिंह, अवधेश कुमार सिंह, कु0 सीमा जादौन, अजय प्रताप सिंह, श्रीमती अन्जू सिंह, अरूण कुमार राय, प्रद्युम्न कुमार सिंह, दीपक चतुर्वेदी, संयज कुमार जयसवाल, मुनेन्द्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह तोमर, अजय कुमार श्रोत्रिया, पवन कुमार चौधरी, दिनेश दत्त मिश्र, संजय गुप्ता, अजय कुमार त्रिवेदी, यशपाल सिंह, अजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, संजय कुमा

युवा कांग्रेस नेता बृजेश राठौर के पिता जी के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में घर पहुंचे माननीय मंत्री उमेश पटेल जी..

Image
                                पूजा जयसवाल                                आज दिनांक 28/08/2023 को युवा कांग्रेस नेता  बृजेश राठौर के पिता जी के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में  घर पहुंचे माननीय मंत्री उमेश पटेल जी.. साथ ही साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गवेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर शर्मा,गोपाल शर्मा, ज्योति सिदार, शैलेश शर्मा,ग्राम महका से रिपुसुदन पाण्डेय,भोला राठौर, शमशाद हुसैन,राजा वैष्णव, सिरू यादव,झुलसाय यादव, बुटु यादव, निखिल सिन्हा,ग्राम रतन महका सरपंच भुनेश्वरी सिदार,टिंकु राठौर,सुरेश राठौर, गणपत राठौर, जीतू राठौर,भोलू राठौर , तोषण राठौर,अजय राठौर, यशवंत राठौर, अजय राठौर, आदि कांग्रेसी नेता शामिल रहे।

हमारे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़-पौधों की होती है अहम भूमिका - सुनील रामदास

Image
       ब।  बब।              पूजा नयसवाल                               ★ सरिया के सांकरा में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा किया गया वृक्षारोपण ★ सांकरा में हुआ सुनील रामदास का भव्य स्वागत रायगढ़/छत्तीसगढ़ - रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा सरिया के पास स्थित ग्राम सांकरा के कन्या माध्यमिक शाला और उपस्वास्थ्य केन्द्र में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष लिंगेश्वर भोय, तुरंगा गुरूकुल के आचार्य राकेश, गोविन्द अग्रवाल, नगर पंचायत सरिया के उपाध्यक्ष अरूण सराफ, घनश्याम पटेल, ईश्वर प्रधान, राम कृष्ण साव, सत्यानंद मनहर, गोपाल शर्मा, जगदीश पात्र, नेत्र भानु (मोहदी), नारायण देहरी, बूलू साहू, मनोज देहरी, चैतन्य पात्रा, त्रिनाथ बेहरा, कृष्ण चन्द बेहरा, रहासो प्रधान, गोपी नाथ साहू, सुभाष देहरी, सुनाकर प्रधान, ब्रजलाल प्रधान, गोपी विश्वाल, बोधराम प्रधान, भगवान बेहरा, शौकी लाल देहरी, निलकंठ प्रधान, किशन राज, श्रीमती रंजीता राज (नर्स), हर्षिता राज सहित ग्राम सांकरा के अनेको गणमान्य जन की उपस्थिति रही। सर्व प्रथम ग्राम सांकरा के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सभा को कार्यक्रम के मुख्य अत

बाल प्रतिभा ख्याति मिरी के शास्त्रीय गायन से अभिभूत हुए श्रोता

Image
                               पूजा जयसवाल                                असाधारण बाल्य प्रतिभा ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ की छात्रा ख्याति कुमार मिरी को संगीत नाटक अकादमी परिषद की सम्मानित सदस्य (मेघालय) प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना मोनिका चंदा एवं प्रसिद्ध लेखक गिरीश पंकज द्वारा संगीत बाल प्रतिभा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में 12 अगस्त को इंडिया ईएसजी (पर्यावरण) सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत रायगढ़ की 14 वर्षीय प्रतिभाशाली बालिका ख्याति कुमार मिरी के प्रभावशाली भारतीय शास्त्रीय गायन प्रस्तुतियों के साथ हुई। ख्याति की सुमधुर कोमल आवाज और जटिल रागों की संगीतम प्रस्तुतियों से समारोह का वातावरण खिल उठा और उपस्थित सुधि श्रोताओं का मन प्रफुल्लित हो उठा। शास्त्रीय की इस बाल प्रतिभा को सुनने के लिए 200 से अधिक विशिष्ट कला प्रेमीजन उपस्थित थे, जो अपने-अपने क्षेत्र जैसे पर्यावरण, कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर), सस्टेनेबिलिटी, सामाजिक विकास क्षेत्र आदि क्षेत्रों के वरिष्ठ कारपोरेट लीडर थ

सुनील रामदास सहित भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Image
                             पूजा जयसवाल                                 रायगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी, पर्यवेक्षक ने कहा- भाजपा की जड़ें मजबूत। रायगढ़ - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय श्मन की बातश् रेडियो कार्यक्रम का स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के सुनील रामदास सहित अनेक कार्यकर्ताओं और गणमान्य जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना और उन पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने मन की बात में चंद्रयान-3 की उपलब्धियों और खिलाड़ियों की भूमिका का उल्लेख किए। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आए अनिल सिंह मेजर कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए। सुनील रामदास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में योगदान दिया। चन्द्रयाद-3 और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर आधारित रहा मन की बात नगर के बूथ क्रमांक 49 अर्थात् शासकीय गर्ल्स कॉलेज के पास भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री द्वारा संचालित मन की बात का केन्द्र हाल ही में चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला चन्द्रयान-3 की स्मृतियों और उससे अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को मिलने वाले लाभ व भार

कानपुर:_ बर्रा 8 में घर पास बने गड्ढे में नहाने के दौरान डूबा बच्चा

Image
                                सर्वेश पाठक                                  ★ गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बच्चे की हुई मौत। ★ बच्चे की मौत की सूचना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। ★ घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। ★ गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा 8 मलिन बस्ती की घटना।

शहर से लापता हुई किशोरियों के साथ वाराणसी में हुआ शारीरिक शोषण

Image
 कानपुर ब्रेकिंग।                           सर्वेश पाठक / मित्र ग्रुप                          ★ शहर से लापता हुई किशोरियों के साथ वाराणसी में हुआ दुष्कर्म। ★ परिजनों से नाराज होकर 24 अगस्त निकल गई थी किशोरियां। ★ परजिनो ने थाना नौबस्ता में दर्ज कराई थी गुमशुदगी।  ★ जिसके बाद पुलिस ने शुरू की थी किशोरियों को तलाश। ★ रविवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर घूमता देख पुलिस के पूछताछ हुई जानकारी। ★ वाराणसी में आटो चालक उन्हें झांसे में लेकर होटल ले जाकर किया रेप। ★ आटो चालक आरोपी रवि गुप्ता व आरिफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार। खबर मित्र ग्रुप से

एस.जी.एस.टी विभाग द्वारा व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि प्रदान की गई

Image
                                 जी0 के0 खरे                                     कानपुर; :- राज्य कर विभाग, लखनपुर सभागार में पंजीयन जागरूकता अभियान एवं पंजीयन के लाभ के संदर्भ में मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया, इसमें पंजीयन से संबंधित होने वाले लाभ के विषय मे व्यापारियों को विस्तार से बताया गया। देश एवं प्रदेश के विकास योजनाओं में जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी एवं व्यापारिक उन्नति की संभावनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से व्यापारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रू0 10 लाख के बीमा प्रीमियम व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी दी गयी। दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा सर्वश्री कृष्णा स्टोर के स्वामी स्व0 श्री आनन्द कुमार गुप्ता के दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण रु0 10 लाख का चेक उनके पुत्र श्री प्रथम गुप्ता को अपर आयुक्त ग्रेड 1 जोन प्रथम जी एस बौनाल, अपर आयुक्त ग्रेड 1 यू एस दुबे ने प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर आयुक्त ग्रेड 2  महेंद्र विक्रम सिंह, संयुक्त आयुक्त अमित मो

ए.सी विद्युत ने सेहुआडीह गांव में बकाये दारों के दस कनेक्शन कटवायें

Image
                           गणेश प्रसाद द्विवेदी                                फूलपुर।  मैलहन खंसार विद्युत उपकेंद्र के सेहूआडीह गांव मे विद्युत के बड़े बकायेदारों के घर स्थानीय अवर अभियंता बिकास गुप्ता के साथ अधीक्षण अभियंता नजम अहमद सोमवार दोपहर पहुंचे और पचास हजार से अधिक के बकाये दारों के दस कनेक्शन कटवा दिए और अबिलम्ब खंसार उपकेंद्र के उपखंड कर्यालय जाकर बकाए का भुगतान करने को कहा बता दे कि गांव में बकाये दारों की संख्या काफी है कुछ तो लाखों या उससे अधिक के बकायेदार है कुछ छूट का इंतजार करते रहते हैं। जिससे बिल इकट्ठा हो जाता है। मौके पर आशीष यादव, उदय यादव, मुलायम पाल, राजेंद्र कुमार यादव, कल्लू आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे।