सुनील रामदास सहित भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

                             पूजा जयसवाल                                

रायगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी, पर्यवेक्षक ने कहा- भाजपा की जड़ें मजबूत।

रायगढ़ - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय श्मन की बातश् रेडियो कार्यक्रम का स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के सुनील रामदास सहित अनेक कार्यकर्ताओं और गणमान्य जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना और उन पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने मन की बात में चंद्रयान-3 की उपलब्धियों और खिलाड़ियों की भूमिका का उल्लेख किए। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आए अनिल सिंह मेजर कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए। सुनील रामदास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में योगदान दिया।

चन्द्रयाद-3 और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर आधारित रहा मन की बात

नगर के बूथ क्रमांक 49 अर्थात् शासकीय गर्ल्स कॉलेज के पास भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री द्वारा संचालित मन की बात का केन्द्र हाल ही में चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला चन्द्रयान-3 की स्मृतियों और उससे अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को मिलने वाले लाभ व भारत में होनी वाली जी-20 सम्मलेन पर आधारित रहा, साथ ही प्रधानमंत्री ने कुछ खिलाड़ियों से उनके उपलब्धियों और चुनौतियों को भी मन की बात कार्यक्रम में रेखांकित किया।

पर्यवेक्षक मेजर अनिल सिंह: यहाँ भाजपा की जड़े मजबूत

अम्बिकापुर से रायगढ़ के चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आए  ने भाजपा कार्यालय में आए सभी कार्यकर्ताओं और गणमान्य जन व मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात सुनने के लिए यहां इतने लोग आते हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की जड़े यहां कितनी मजबूत हैं।

भाजपा कार्यालय में मन की बात सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ता व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास, अम्बिकापुर से चुनाव पर्यवेक्षक बनकर रायगढ़ आए अनिल सिंह मेजर, देवव्रत चन्द्रवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजपा नेता मुकेश जैन, विकास केडिया, सुभाष पांडेय, ज्ञानू गौतम, भाजपा शहर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष डिग्री लाल साहू सुमीत शर्मा, हेम कांत साहू, जितेन्द्र यदू, मनीष गांधी, राजा चौबे, सत्यम यादव, राजकुमार खुंटे, ब्रजकिशोर शर्मा, श्याम चन्द पटेल, नरेश पटेल, दिनेश्वर जी, कमल कुमार राठिया, राकेश सारथी, त्रिलोचन सिदार, संजय अजगले, कमल शर्मा, सतनाम सिंह, अंशु टुटेजा सहित नगर के गणमान्य जन व मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।