बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित हूं - अरविंद प्रताप सिंह प्रधान प्रतिनिधि

                              अजय कुमार गुप्ता                             

    ग्राम पंचायत कुंडौरा में स्मार्ट क्लासेस का शुभारंभ।         

 हमीरपुर सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कुंडौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस चालू कराई गई  प्रधान प्रतिनिधि अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि टीवी वाई-फाई लाइब्रेरी बच्चों को खेल खिलौने उपलब्ध कराए गए बताया कि अभी वाई-फाई कनेक्ट चालू करना है। साफ सफाई भी पाई गई उन्होंने बताया कि बच्चों को रक्षाबंधन पर्व पर विद्यालय में जलेबी भी खिलाई गई। प्रधान प्रतिनिधि अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चों की शिक्षा के लिए सदैव पूरी तरह से समर्पित हूं और रहूंगा विद्यालय के बच्चे ही देश आगे पढ़ लिखकर देश के लिए अच्छा कार्य करेंगे इस मौके पर सविता देवी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, विमल सचान प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय, रघुनंदन प्रधानाध्यापक कन्या प्राथमिक विद्यालय एवं बच्चे अभिभावक भी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान