एस.जी.एस.टी विभाग द्वारा व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि प्रदान की गई

                                 जी0 के0 खरे                                

    कानपुर; :- राज्य कर विभाग, लखनपुर सभागार में पंजीयन जागरूकता अभियान एवं पंजीयन के लाभ के संदर्भ में मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया, इसमें पंजीयन से संबंधित होने वाले लाभ के विषय मे व्यापारियों को विस्तार से बताया गया। देश एवं प्रदेश के विकास योजनाओं में जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी एवं व्यापारिक उन्नति की संभावनाओं पर चर्चा की गई।


मुख्य रूप से व्यापारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रू0 10 लाख के बीमा प्रीमियम व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी दी गयी। दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा सर्वश्री कृष्णा स्टोर के स्वामी स्व0 श्री आनन्द कुमार गुप्ता के दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण रु0 10 लाख का चेक उनके पुत्र श्री प्रथम गुप्ता को अपर आयुक्त ग्रेड 1 जोन प्रथम जी एस बौनाल, अपर आयुक्त ग्रेड 1 यू एस दुबे ने प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर आयुक्त ग्रेड 2  महेंद्र विक्रम सिंह, संयुक्त आयुक्त अमित मोहन, उपायुक्त शुभी तिवारी, प्रशांत सिंह एवं अन्य अधिकारी, व्यापारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।