मेजर ध्यानचन्द्र की जयन्ती व रक्षा बन्धन उत्सव मनाया गया

                            अजय कुमार गुप्ता।                           

सीमा की सुरक्षा, जल, जमीन पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लें - आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल 

हमीरपुर, नगर के स्थानीय विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर में आज हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द्र की जयन्ती एवं रक्षा बन्धन उत्सव के सुअवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि हमारे देश के चार त्यौहारों में से एक रक्षा बन्धन का पर्व है। इस त्योहार का बुन्देल खण्ड मे अत्यधिक महत्व है तथा संघ के छैःउत्सवो मे से एक रक्षा बन्धन उत्सव भी है। अतः यह उत्सव तभी चरित्रार्थ होगा जब हम सीमा की सुरक्षा, जल, जमीन व पर्यावरण सुरक्षा का ब्रत लें। भारत मे रक्षा बन्धन का त्योहार भाई और बहन के बीच बंधन को मजबूत करने वाला पर्व है। रक्षा बन्धन का अर्थ है रक्षा का बन्धन। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसदिन बहन अपने भाई की रक्षा के लिए उसकी कलाई पर ‘‘राखी’’ नामक पवित्र धागा बाॅधती है। यह भारत का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। अगर हम इतिहास मे देखे तो भाई और बहिन के बीच प्यार का प्रतीक रक्षा बन्धन युद्ध मे जीत का भी प्रतीक है।


इस अवसर पर शारीरिक के आचार्य अमर सिंह ने मेजर ध्यानचन्द्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यानचन्द्र भारतीय फील्ड ‘‘हाकी’’ के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे। भारत एवं विश्व हाकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियो मे उनकी गिनती होती है। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम के सदस्य रहे। तथा आज का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या बहनो मे क्रमशः श्रीमती शशि गंगोला, वरदायनी गुप्ता, अनीता सिंह व विद्यालय की सभी छात्राओ ने प्रधानाचार्य एवं आचार्यो तथा विद्यालय के सभी भैयाओ को रक्षा सूत्र बाॅधा व बहनो ने नृत्यगीत प्रस्तुत कर अपनी रक्षा का ब्रत भाईयो से लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया ने किया। अन्त मे कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेद प्रकाश शुक्ला ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।