Posts

Showing posts from June, 2024

गुजरात पुलिस के भ्रष्टाचार से दर-दर भटकने को मजबूर विवाहिता

Image
                         एड0 आर0 के0 पाण्डेय                         ★ अहमदाबाद की घटना। ★ 3 साल में भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया एफआईआर।  अहमदाबाद। सरकार, विभाग व न्यायपालिका चाहे जितना प्रयास कर ले लेकिन देश के कुछ विभाग ऐसे हैं जो सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसे ही एक विभाग है पुलिस विभाग और उसमें भी गुजरात पुलिस के भ्रष्टाचार के आगे पूरा देश नतमस्तक है जहां एक महिला 3 साल से दर- दर की ठोकर खा रही है लेकिन गुजरात पुलिस ने उसकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की।     जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद की एक महिला पिछले 3 साल से पुलिस के चक्कर लगा रही है लेकिन गुजरात पुलिस ने अभी तक उसकी एफआईआर दर्ज नहीं किया है बल्कि उल्टे आरोपी पति के सहयोग में लगी है और पुलिस के सहयोग से उसका पति अब विदेश की सैर कर रहा है। चारो तरफ से थक हारकर उस महिला ने अपनी शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो को सौंपी है। इसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने संज्ञान लेते हुए गुजरात पुलिस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अग्रेतर कार्यवाही की शुरुआत कर दी है।

सपा के पूर्व दबंग विधायक के आगे नतमस्तक योगी सरकार

Image
                        एड0 आर0 के0 पाण्डेय                          ★ बस्ती प्रशासन, शिक्षा विभाग लाचार। ★ सरकारी विद्यालय के जमीन पर चल रहा प्राइवेट एडेड विद्यालय।  बस्ती। कहने को तो उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे विश्व में उत्तर प्रदेश के योगी सरकार का डंका बज रहा है और बताया जाता है कि योगी सरकार को बुलडोजर सरकार के नाम से भी जाना जाता है और यह माना जाता है कि जहां भी कहीं अन्याय, अत्याचार होता है वहां योगी का बुलडोजर चलता है लेकिन मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर से सटा हुआ बस्ती जिला में कहानी उल्टी है। यहां पर समाजवादी पार्टी के पूर्व दबंग विधायक के आगे पूरा योगी सरकार नतमस्तक है और यहां तक कि बस्ती का प्रशासन व बेसिक शिक्षा विभाग खुद भी कुछ कर पाने में लाचार है।     जानकारी के अनुसार बस्ती जनपद के भानपुर तहसील में सरदार बाबूलाल पटेल लघु माध्यमिक विद्यालय, रामनगर, अमरौली शुमाली, ब्लाक सल्टऊआ, तहसील भानपुर, जनपद बस्ती एक मान्यता प्राप्त एडेड विद्यालय है जो कि अपने निर्धारित जमीन से लगभग एक किलोमीटर दूर सरकारी विद्यालय के जमीन पर संचालित है। इसकी शिकायत कई बार शासन प्रशासन से व बेसिक शि

आईसीसी टी20 विश्वकप जीतने पर भारतीय टीम को जीनियस प्रेस एसोसिएशन ने दी बधाई

Image
                                 जी0 के0 खरे                                 आईसीसी टी20 विश्वकप जीतने पर भारतीय टीम को जीनियस प्रेस एसोसिएशन ने दी बधाई कानपुर। जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डा० के०एम०त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महासचिव कुलदीप सक्सेना सचिव सुरेश चौरसिया कीर्ति कुमार शुक्ला रवीन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी एन शर्मा रमेश कुमार शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण प्रदीप नागर जय प्रकाश तिवारी ने रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्वकप जीतने पर पूरी भारतीय टीम व देश व विदेश में रहने वाले सभी भारतवासियों को बधाई दी है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण था जब विगत कई वर्षों से प्रतीक्षित विश्व कप को भारतीय टीम ने विदेशी जमीन पर विश्व कप पर दक्षिणी अफ्रीका टीम को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हरा कब्जा किया। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की बेहतरीन कप्तानी, वि

लघु सिंचाई विभाग में तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बोरिंग टेक्नीशियन एसोसिएशन ने किया सम्मानित

Image
                                जी0 के0 खरे                                 कानपुर,आज लघु सिंचाई विभाग प्रांगण में एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल व महामंत्री अरुण शुक्ला की उपस्थिति में तीन कर्मचारियों की अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ज़िला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने तीनों कर्मचारियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति का व्यवहार,आचरण व सहयोग जैसे संस्कार ही सुखद,आनन्दमय व स्वस्थ जीवन का परिचायक है।कार्यक्रम का संचालन ज़िला अध्यक्ष उमाकांत प्रजापति ने किया।प्रमुख रूप से राजेश सिंह, डॉक्टर विजय शर्मा, अंजनी पाल,विजय सिंह आदि उपस्थित रहें।      उमकान्त प्रजापति अध्यक्ष     एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन कानपुर

आपसी विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में कानपुर स्थानांतरित

Image
                          राजा अवस्थी / फतेहपुर                         ★मौके से कारतूस के तीन खोखे बरामद। ★ फरार आरोपी की मोटर साइकिल भी बरामद। ★ घायल गोलू सिंह का चल रहा कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज। ★ डॉक्टरों के अनुसार हालत गंभीर। फतेहपुर,29 जून। थाना कल्यानपुर क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर मे दो पक्षों के मामूली विवाद को लेकर चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान लवकुश सिंह  के छोटे भाई अर्जुन सिंह व कल्लू सिंह सेंगर के घर अगल-बगल होने के कारण  दोनों की छत् एक दूसरे से जुड़ी हुई है कल शुक्रवार को छत से ही आवागमन को लेकर शाम के वख्त दोनों पड़ोसियों में कुछ विवाद हो गया था। उक्त वाद विवाद की जानकारी कल्लू सिंह सेंगर की पत्नी पूनम सिंह ने अपने 18 वर्षीय पुत्र अनुराग सिंह सेंगर को दी जो फतेहपुर में भाजपा के एक कद्दावर नेता के वहां रह रहा है। जानकारी मिलते ही अनुराग हरसिहपुर आ धमका बताते हैं कि वह जब आया था तो असलाहों से लैस था और अर्जुन सिंह व उसके पुत्र

खरसिया में रेलवे ओव्हरब्रिज बनने की प्रक्रिया शुरुआत हुई खरसिया नगर सरकार ने विधायक उमेश पटेल को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया

Image
                                निज संवाददाता                                खरसिया/रायगढ़, विगत लंबे अर्से से खरसिया वासियों की विशेष मांग रही है कि खरसिया में जाम के झाम से निपटने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण हो इस संबंध में लोगों ने पिछली सरकार में स्थानीय विधायक रहे उमेश पटेल से अपनी फरियाद रखते हुए ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए कहा था जिसको लेकर विधायक ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर ओवरब्रिज पास तो करवा दिया आगे की प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही आम चुनाव का समय आ गया और चुनाव के बाद सरकार बदल गई बहुप्रतीक्षित मांग जो खरसिया विधायक उमेश पटेल के अथाह प्रयासों से अब पूरी होने जा रही हैं उसमें खरसिया में ओव्हरब्रिज बनाये जाने की शासकीय स्वीकृति, जमीनों का मुआवजा, टेंडर प्रक्रिया एवं भूमिपूजन प्रदेश में कांग्रेस सरकार रहते ही पूरी हो चुकी थी किन्तु आचार संहिता लागू हो जाने के कारण खरसिया में रेलवे ओव्हरब्रिज बनने की प्रक्रिया को रोकना पड़ गया था अब लोकसभा चुनाव के परिणाम आने एवं आचार संहिता समाप्त होने के बाद रेलवे ओव्हरब्रिज बनाये जाने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गयी हैं ओव्हरब्रिज बनने के अ

डाक्टर साहिबा केवल महीने के पहले बुधवार को आती है फिर पूरा महीना नही देती है उपकेंद्र में दर्शन

Image
विकास खंड कड़ा का एक ऐसा उपकेंद्र जिसका महीने में एक दिन खुलता है ताला गैर जिम्मेदाराना रवैया का शिकार बना स्वास्थ्य विभाग का यह सब सेंटर सिराथू कौशांबी* स्वास्थ्य विभाग की योजना के अंतर्गत प्राथमिक उपचार और महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी देखभाल को लेकर जनपद में तमाम सब सेंटर बनाए गए जहां एक महिला स्वास्थ्य कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है जिनमें से एक विकासखंड कड़ा के गौसपुर नवांवा में बना उपकेंद्र भी शामिल है किंतु जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते इस उपकेंद्र में इलाज के नाम पर गेट पर लगे ताले का दर्शन होता है।और खुद उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों की गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते खंडहर बनने की कगार में पहुंचा उपकेंद्र। मालूम हो कि विकासखंड कड़ा की गौसपुर नवांवा गांव में बने उपकेंद्र में कर्मचारियों के नहीं पहुंचने से अक्सर ताला लटकता देखने को मिलता है स्थानीय लोगों की माने तो जब भी कोई मरीज आता है तो उसे गांव की आशा बहू से संपर्क करना पड़ता है तब जाकर आशा बहू उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर कड़ा पहुंचाती है लाखों की लागत से बने इस उपकेंद्र में लटकता ताला स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओ

मुझे ऐसे ही प्रताड़ित करते रहोगे तो फिर से बनेगा एक और विकास दुबे।

Image
 *ब्रेकिंग कड़ा कौशांबी* मुझे ऐसे ही प्रताड़ित करते रहोगे तो फिर से बनेगा एक और विकास दुबे। युवक ने ससुर व पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर विकास दुबे बनने की बात कही। पिता के सह पर महिला पूरे परिवार को हमेशा करती है मानसिक रूप से प्रताड़ित। ससुरालियों के साथ महिला करती है मारपीट और दहेज प्रथा के मुकदमे में फसाने की देती है धमकी - सूत्र पति ने थाना कड़ाधाम के सामने कहा की ज्यादा प्रताड़ित करोगे तो मैं भी बन जाऊंगा विकास दुबे। तहसीलदार सिराथू  पूर्णिमा सिंह व थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने मामले को कराया शांत। मामला कड़ाधाम क्षेत्र के दारानगर का है  *रिपोर्ट अनय कुमार श्रीवास्तव* *भारत  मजरी कौशांबी* *मो 8756319177*

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।

Image
  ब्रेकिंग कौशांबी  सैनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा। मुखबिर खास की सूचना पर अझुआ से गुलामीपुर के बीच कमाशिन के पास से गौवंशो से भरा कंटेनर को धर दबोचने में पुलिस हुई कामयाब।  पुलिस ने पकड़े गए कंटेनर से बरामद से किए कुल 28 गौवंश। कंटेनर के अंदर से पुलिस ने बरामद किए कई राज्यों का फर्जी नंबर प्लेट। कंटेनर से बरामद हुए 28 गौवंशों को पुलिस ने कड़ा ब्लॉक के मोलबीपुर उचरावा गौशाला भेजा। कंटेनर में चोटिल हुए गौवंशो का पशु चिकत्सक द्वारा कराया जा रहा इलाज। * रिपोर्ट अनय श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ  कौशांबी* भारत मंजरी *मो 7007463229*

पुलिस व SOG की गठित टीम ने चौथे अपराधी को किया गिरफ्तार।

Image
  ब्रेकिंग कौशांबी स्टाम्प विक्रेता के साथ लूट के मामले में वांछित रहे चौथे लुटेरे के साथ हुआ मुठभेड़ पुलिस व SOG की गठित टीम ने चौथे अपराधी को किया गिरफ्तार। दैनिक/साप्ताहिक भारत मंजरी रिपोर्ट अनय कुमार श्रीवास्तव  Mo 8756319177 कौशांबी - जनपद कौशांबी सैनी अन्तर्गत ग्राम नगियामई में कुछ दिन पूर्व एक स्टांप विक्रेता की साथ लाखो रुपए की हुई थी लूट।जिसके तीन अभियुक्त को पुलिस अधीक्षक कौशांबी के द्वारा गठित टीम ने मुठभेड़ के बाद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महज 48 घंटो के भीतर प्रकरण को किया था शॉर्ट आउट।उसी लूट की घटना को अंजाम देने में शामिल चौथे अभियुक्त से साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ और चौथे अभियुक्त को दिनांक 15.06.2024 को दिन में अभियुक्त एजाज को लूट के 1,46,000 /- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ करने पर अभियुक्त एजाज द्वारा बताये गये उसके एक अन्य साथी फैयाज को भी ओसा नहर पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा दी गयी जानकारी। बाइट पुलिस अधीक्षक कौशांबी बृजेश कुमार श्रीवास्तव 

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

Image
रेप पीड़िता मामले में सपा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर ने किया पलटवार कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार।   रेप  पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति, रिपोर्ट अनय श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ भारत मंजरी कौशांबी  Mo 8756319177 *कौशांबी*हाल ही में कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में संचालित एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा नाबालिक लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया था जिसमें पीड़िता ने अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद क्षुब्ध होकर आत्महत्या का प्रयास किया था जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। पीड़िता से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी राज में लॉ एंड ऑर्डर पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। जिसके बाद कौशांबी की जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर ने आज जिला अस्पताल पहुंचकर रेप पीड़िता और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है

*स्टांप विक्रेता से लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार*

Image
  *स्टांप विक्रेता से लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार* रिपोर्ट अनय श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कौशांबी हिंदी दैनिक भारत मंजरी  मो 8756319177 *कौशाम्बी*-- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में बीते 36 घण्टे पहले स्टाम्प विक्रेता से बदमाशों ने तकरीबन 5 लाख 57 हजार 100रूपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को अनावरण करने के लिए पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने टीम गठित कर रखी थी । घटना के 36 घन्टे के अन्दर ही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने मो0.समीर नामक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एसपी कौशांबी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक बरामदगी के लिए समीर नामक बदमाश को मौके पर ले जाया गया तभी पहले से वहाँ छुपा रखे अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया जिसपर पुलिस द्वारा अपने बचाव फायर करते हुए जवाबी फायरिंग किया जिससे समीर नामक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि घटना में शामिल दो अन्य उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी अब भी फरार है। घटना के अंजाम

जीनियस प्रेस एसोसिएशन का विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान

Image
                                  जी0 के0 खरे                                कानपुर।  जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे, प्रदेश प्रभारी डा० के०एम०त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महासचिव कुलदीप सक्सेना सचिव सुरेश चौरसिया कीर्ति कुमार शुक्ला रवीन्द्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी एन शर्मा रमेश कुमार शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण प्रदीप नागर जय प्रकाश तिवारी ने आगामी 5 जून को होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार विश्व पर्यावरण की मेजबानी दिवस सऊदी अरब द्वारा की जाएगी जिसकी थीम " भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन" है। पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा वर्ष 1972 में स्टाकहोम में मानव पर्यावरण पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई थी। पदाधिकारियों ने कहा कि हमें पर्यावरण के महत्व को समझना होगा और इस

युग चेतना में आयोजित हुआ मेधावियों का सम्मान समारोह

Image
                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                                कस्बे के चार कॉलेजों के छात्र छात्राएं सम्मानित           भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के नजरपुर में संचालित युग चेतना महाविद्यालय में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कस्बे के कई इंटर कॉलेजों के प्रथम सात स्थान हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय के संस्थापक युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज एवं महाविद्यालय के प्रबंधक महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज के निर्देशानुसार सोमवार को महाविद्यालय प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कस्बे में संचालित मां गीता माहेश्वरी इंटर कॉलेज, श्री गायत्री बालिका इंटर कॉलेज, मधु महाराज इंटर कॉलेज के कला एवं विज्ञान वर्ग के प्रथम सात स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को सम्मानित करके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर महाविद्यालय के बी

मतगणना के दौरान या बाद में हिंसा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई - डीजीपी

Image
                             सर्वेश कुमार पाठक                                          आज प्रातः 8:00 बजे से शुरू होगी मतगणना          लखनऊ, उत्तर प्रदेश / डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है कि यूपी में हिंसा की साजिश का अपडेट मिल रहा है इस संबंध में दोषियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया जाएगा साजिशकर्ता ट्रेस किए जा रहे हैं..डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एडीजी जोन,आईजी रेंज को उपद्रव करने, अफवाह फ़ैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है...सोशल प्लेटफॉर्म पर अफवाह फ़ैलाने वालों पर भी तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई होगी...संदिग्ध लोगों के नंबर सार्विलांस पर लिये गये हैं, 50 हजार से अधिक संदिग्ध, रेडिक्लाइज्ड व्यक्तियों व बिनानाम ट्रोलिंग के लिए  हैंडल बनाने में इस्तेमाल नंबर, ईमेल का डेटा बैंक बनाया गया है और निगरानी शुरू कर दी गई है...दागियों पर सीधी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके हम किसी भी स्थिति में अशांति नहीं फैलने देंगे हमारी व्यवस्था चाकचौबंद है ! संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं! कुल मिलाकर हिंसा एवं अवस

ज्वंलत मुद्दों पर वार्ता कर समाधान करें सरकार -बी एल गुलाबिया

Image
                                  जी0 के0 खरे                                  कानपुर नगर -सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान पर आज एक बैठक प्रान्तीय उपाध्यक्ष उमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की‌ गयी‌ बैठक को सम्बोधित करते हुए संयोजक बी एल गुलाबिया ने कहा कि चुनाव आचार ‌सहिंता‌ समाप्त होने के बाद पूर्व में ही प्रेषित पेंशनर्स के मूल भूत ज्वंलत मुद्दों पर व्दिपक्षीय ‌वार्ता के माध्यम से समाधान कराये जाने को लेकर रणनीति बनेगी। बैठक में आर0 पी0 श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि राशि कृत पेंशन वसूली ब्याज सहित 10 वर्ष की अवधि में पूरी हो जाती है पर सरकार ‌15 वर्षों तक जबरन वसूली करती है अभी हाल में ही पंजाब, हरियाणा उच्च न्यायालय में रिट याचिका आर0एस0 जिन्दल बनाम सरकार में इसे न्यायोचित निरूपति करते हुये 10 वर्ष के पश्चात वसूली पर रोक लगा दी है अतः राज्य सरकार को इस पर निर्णय लेना चाहिए और 10 वर्षो के बाद की वसूली रोकने और जिनसे वसूली कर ली गयी हैं उन्हें अतिरिक्त वापस करनी चाहिए ,सह संयोजक बेनी सिंह सचान ने कहा कि 30 जून ए

"गुंडो" की "भाषा" बोल रहे सदर "कोतवाल"

Image
                           हरीश शुक्ल / फतेहपुर                            👉मौरंग कारोबारी के भाई के हमलावरों के पक्ष में खड़ी हुई कोतवाली पुलिस! 👉क्रॉस केस की तैयारी, पुलिस पीड़ितों को ही दे रहे धमकी!     मौरंग कारोबारी के भाई के ऊपर जानलेवा हमला कर फायर करने वालों के पक्ष में ही खड़ी हुई दिखाई पड़ रही है कोतवाली पुलिस। सत्ता के दबाव में क्रास केस लगाने की चल रही कोशिश। उच्चाधिकारियों को भी भ्रमित करने की जुगत जुगाड़ में कोतवाल। गोली चलाने वालों को पकड़ने वालों को ही बता रही हमलावर। पीड़ितों को थाने में कोतवाल ने दी धमकी। घर से उठवाने की कही बात। योगी-राज में गुण्डों का साथ देने के लिए उतरी पुलिस। खाकी पर कैसे एतबार करे आम आदमी।जिले में ताबड़तोड़ घटनाओं को रोकने में नाकाम पुलिस। जब गुण्डों माफियाओं एवं अराजकतत्वो का साथ देगी पुलिस तो फिर कैसे आम लोगों को मिलेगा न्याय ?

बेकाबू कंटेनर ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगो को रौंदा।

Image
 अपडेट बेकाबू कंटेनर ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगो को रौंदा। इस भीषण सड़क हादसे के मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कौशांबी। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है  स्थानीय लोगो का कहना है की लगभग 2 लोगो की मौत हो गई है हालाकि अभी तक आधिकारिक रूप से एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई। बाइट जिलाधिकारी कौशांबी  रिपोर्ट अनय श्रीवास्तव  भारत मंजरी कौशांबी Mo 8756319177

बकेवर पुलिस ने पकड़े पाँच शातिर मोटरसाइकिल चो

Image
                         राजा अवस्थी /  फतेहपुर                        बकेवर, फतेहपुर / बकेवर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी की दो मोटरसाइकिल सहित  पाँच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, बरामद की गई दोनों मोटरसाइकिलो की रिपोर्ट जहानाबाद थाने में दर्ज है। हमारे संवाददाता से बात करते हुए बकेवर थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर (1) सीताराम यादव उर्फ अखिलेश पुत्र ओमप्रकाश,  उम्र लगभग 20 वर्ष  निवासी अब्दुलहैपुर, थाना जहानाबाद,जिला फतेहपुर , (2) नितिन सोनकर पुत्र रोशनलाल उम्र लगभग 19 वर्ष  निवासी पोजेपुर, थाना जहानाबाद  ,जिला फतेहपुर (3)  अंकित उर्फ पत्तर पुत्र कल्लू उम्र लगभग 20 वर्ष  निवासी पोजेपुर, थाना  जहानाबाद, जिला फतेहपुर , (4) विशाल पुत्र संजय यादव  उम्र लगभग 19 वर्ष  निवासी मकरौली, थाना जहानाबाद , (5) विशाल उर्फ अंकित पुत्र हरिसिंह  उम्र लगभग 25 वर्ष  निवासी मूलचंद गली, थाना जहानाबाद, जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश को दो मोटरसाइकिल जिसमें एक आपचे तथा दूसरी ग्लैमर सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूचना के आधार पर उपरोक्त सभ