आईसीसी टी20 विश्वकप जीतने पर भारतीय टीम को जीनियस प्रेस एसोसिएशन ने दी बधाई

                                 जी0 के0 खरे                                

आईसीसी टी20 विश्वकप जीतने पर भारतीय टीम को जीनियस प्रेस एसोसिएशन ने दी बधाई

कानपुर। जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डा० के०एम०त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महासचिव कुलदीप सक्सेना सचिव सुरेश चौरसिया कीर्ति कुमार शुक्ला रवीन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी एन शर्मा रमेश कुमार शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण प्रदीप नागर जय प्रकाश तिवारी ने रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्वकप जीतने पर पूरी भारतीय टीम व देश व विदेश में रहने वाले सभी भारतवासियों को बधाई दी है।


पदाधिकारियों ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण था जब विगत कई वर्षों से प्रतीक्षित विश्व कप को भारतीय टीम ने विदेशी जमीन पर विश्व कप पर दक्षिणी अफ्रीका टीम को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हरा कब्जा किया। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की बेहतरीन कप्तानी, विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी और अर्शदीप, बुमराह एवं हार्दिक पाण्डया की बेहतरीन गेंदबाजी के साथ साथ सूर्य कुमार यादव द्वारा बेहतरीन कैच ने जीता। पूरी भारतीय टीम एकजुट होकर खेली।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।