आपसी विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में कानपुर स्थानांतरित

                          राजा अवस्थी / फतेहपुर                        

★मौके से कारतूस के तीन खोखे बरामद।

★ फरार आरोपी की मोटर साइकिल भी बरामद।

★ घायल गोलू सिंह का चल रहा कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज।

★ डॉक्टरों के अनुसार हालत गंभीर।

फतेहपुर,29 जून। थाना कल्यानपुर क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर मे दो पक्षों के मामूली विवाद को लेकर चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान लवकुश सिंह  के छोटे भाई अर्जुन सिंह व कल्लू सिंह सेंगर के घर अगल-बगल होने के कारण  दोनों की छत् एक दूसरे से जुड़ी हुई है कल शुक्रवार को छत से ही आवागमन को लेकर शाम के वख्त दोनों पड़ोसियों में कुछ विवाद हो गया था। उक्त वाद विवाद की जानकारी कल्लू सिंह सेंगर की पत्नी पूनम सिंह ने अपने 18 वर्षीय पुत्र अनुराग सिंह सेंगर को दी जो फतेहपुर में भाजपा के एक कद्दावर नेता के वहां रह रहा है। जानकारी मिलते ही अनुराग हरसिहपुर आ धमका बताते हैं कि वह जब आया था तो असलाहों से लैस था और अर्जुन सिंह व उसके पुत्र सर्जन सिंह को गाली गलौज करने लगा ।

                   गंभीर अवस्था में घायल गोलू सिंह

गाली गलौज सुनकर  लवकुश सिंह का पुत्र गोलू सिंह विवाद समाप्त करने के उद्देश्य से बीच बचाव करने लगा इसीबीच अनुराग सिंह ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया फायरिंग के दौरान एक गोली बीज बचाओ कर रहे गोलू सिंह के छाती में जा धंसी और गोलू सिंह जमीन पर गिर कर तडपने लगा। लहूलुहान होकर गोलू सिंह के जमीन पर गिरते ही अनुराग सिंह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। गोलू सिंह को गम्भीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था में होने के कारण कानपुर स्थानांतरित कर दिया परिजनों ने उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है जहां उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और गोलू सिंह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।घटना की सूचना पर कल्यानपुर व समीप के थानो का पुलिस बल मौके पर पहुँच गया स्थिति नियंत्रण में बनी रहे इसलिए अधिकारियों ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेज दिया और देखते ही देखते हरसिंहपुर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। प्रभारी निरीक्षक कल्याणपुर सरोज कुमार के अनुसार आरोपी द्वारा चार राउंड फायरिंग की गई है। जिसमें तीन राउंड की गोली जमीन से बरामद हुई है चौथी गोली घायल गोलू सिंह को लगी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक की मोटर साइकिल बरामद कर लिया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई है।


Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।