जीनियस प्रेस एसोसिएशन का विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान

                                  जी0 के0 खरे                               

कानपुर।  जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे, प्रदेश प्रभारी डा० के०एम०त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महासचिव कुलदीप सक्सेना सचिव सुरेश चौरसिया कीर्ति कुमार शुक्ला रवीन्द्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी एन शर्मा रमेश कुमार शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण प्रदीप नागर जय प्रकाश तिवारी ने आगामी 5 जून को होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार विश्व पर्यावरण की मेजबानी दिवस सऊदी अरब द्वारा की जाएगी जिसकी थीम " भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन" है। पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा वर्ष 1972 में स्टाकहोम में मानव पर्यावरण पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई थी। पदाधिकारियों ने कहा कि हमें पर्यावरण के महत्व को समझना होगा और इस दिन हमें सफाई अभियान, वृक्षारोपण व शैक्षिक कार्यक्रम में भागीदारी करनी चाहिए। पदाधिकारियों ने कहा कि वे इसके लिए जागरुकता कार्यक्रम करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण की थीम व उसके महत्व को समझ सकें।


Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान