Posts

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय की मान्यता व संचालन पर निर्णायक बैठक 25 नवंबर को

Image
                                      एडवोकेट  आर. के. पाण्डेय                                     अयोध्या। एक राष्ट्र–एक शिक्षा–एक व्यवस्था की संकल्पना के तहत 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित तथा 1 रुपए के सहयोग से संचालित होने को तैयार पीडब्ल्यूएस शिक्षालय की मान्यता एवं संचालन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक 25 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर.के. पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि शिक्षालय की मान्यता, संचालन तंत्र और कार्य-योजना को अंतिम रूप देने हेतु यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। साथ ही समाज के निर्धन एवं बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। पाण्डेय ने यह भी बताया कि संस्था समाज में शत-प्रतिशत साक्षरता,...

एसआईआर को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न

Image
                                       गणेश प्रसाद द्विवेदी                                       सराय इनायत। शनिवार को शक्ति केंद्र कनिहार अंतर्गत बूथ संख्या 313 एवं 314 पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष (गंगापार) निर्मला पासवान ने की। अपने संबोधन में निर्मला पासवान ने कहा कि एसआईआर सरकार नहीं, बल्कि चुनाव आयोग द्वारा लागू की गई प्रक्रिया है, लेकिन विपक्ष जानबूझकर जनता को भ्रमित कर रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व भी एसआईआर लागू की गई थी, जिसमें किसी सही मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया गया था, बल्कि केवल फर्जी नाम ही हटाए गए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रत्येक बूथ पर फर्जी नाम जुड़ने न पाए और योग्य मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में शामिल हो जाए। बैठक में मंडल अध्...

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Image
                                       गणेश प्रसाद द्विवेदी                                       प्रयागराज। तहसील सोरांव क्षेत्र में चकबंदी के दौरान पूर्व में बेदखल किए गए किसानों को उनकी पैतृक भूमि पुनः उपलब्ध कराए जाने, औद्योगिक गलियारा निर्माण हेतु अधिग्रहित की जा रही जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने तथा भू-माफियाओं से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष बब्लू दुबे ने अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्रा से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में जिले के सरकारी अस्पतालों में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाए जाने, किसानों को समय से यूरिया एवं डीएपी खाद न मिल पाने तथा क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की बढ़ती समस्या का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। इस अवसर पर अंगद मौर्या, विपुल मिश्रा सहित समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ...

एस.एस. खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Image
                                       गणेश प्रसाद द्विवेदी                                       प्रयागराज। एस.एस. खन्ना महिला महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के जंतुविज्ञान विभाग में बी.एससी. तृतीय वर्ष एवं एम.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 19 से 21 नवंबर 2025 तक किया गया। कार्यशाला का विषय “हैंड्स ऑन टेक्निक्स इन मॉलिक्यूलर बायोलॉजी” रखा गया था। लगभग 70 छात्राओं ने कार्यशाला में डीएनए आइसोलेशन, पीसीआर, जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस सहित विभिन्न मॉलिक्यूलर बायोलॉजी तकनीकों का स्वंय अभ्यास कर अनुभव प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला में तकनीकी प्रशिक्षण डॉ. शुभ्रा मालवीय ने दिया, जबकि डॉ. सिप्पी सिंह, डॉ. ए. रहमान, डॉ. सरिता अग्रवाल, डॉ. दुर्गेश सिंह एवं शिवम् मिश्रा ने वैचारिक प्रशिक्षण...

भाजपा काशी क्षेत्र की बैठक सम्पन्न, पंचायत चुनाव को जीतने का लक्ष्य

Image
                                      गणेश प्रसाद द्विवेदी                                     प्रयागराज। भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में काशी क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों एवं विधायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि लक्ष्मण ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और आगामी जिला पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर विजय प्राप्त करना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जिसे समर्थन देगी, वही उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। साथ ही आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी पर भी जोर दिया। इस...

गुरु तेग बहादुर सिंह के शहीदी दिवस पर पेंशनर्स लेंगे संकल्प

Image
                                              जी0 के0 खरे                                            कानपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर की कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक अध्यक्ष बी.एल. गुलाबिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी के शहीदी बलिदान दिवस पर दिनांक 25 नवंबर को राजीव वाटिका, मोतीझील में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पंथ दारदीं विचार मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सरदार रूमित सिंह सागरी (सन्नी सागरी) पेंशनर्स को गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं से प्रेरित होकर मानवता, त्याग, बलिदान और समर्पण का संकल्प दिलाएंगे। साथ ही वे पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए जीवन की अंतिम सांस तक संघर्षरत रहने का आह्वान करेंगे। वर्चुअल ब...

"रैगिंग" के नाम पर "मेडिकल" कॉलेज में "जूनियर छात्रों" की "बेल्टों" से "पिटाई"

Image
                                           हरीश शुक्ल                                            👉 रात 09 बजे के बाद सीनियर छात्र जूनियरों की रैगिंग कर करते रहे पिटाई! 👉 25 बैच के नए नवेलों को 24 बैच के सीनियर छात्रों ने पीटा! 👉 आजिज छात्रों ने शासन से की शिकायत तो मचा हड़कंप! 👉 आनन-फानन परिसर में लगाए गए एंटी रैगिंग के साइनेज व बोर्ड! 👉 रैगिंग करने वालों पर नहीं की गई कोई कार्रवाई! 👉 जांच के नाम पर टीम गठित कर पूरी हो गई कागजी खानापूरी! 👉 प्राचार्य बोले छात्रों को बुलाकर पूंछा नहीं की किसी ने शिकायत! 👉 हॉस्टल में पिटते रहे बच्चे और चैन की नींद सोती रही एंटी रैगिंग टीम! 👉 किससे करें न्याय की आस जब जिम्मेदार शिकायतकर्ता छात्रों को ही दे रही घुड़की।    ✍🏿 माननीय सुप्रीम कोर्ट लाख बंदिसें लगा दे लेकिन मनमानी करने वाले बाज नहीं आते। अमर शहीद जोधा सिंह अट...

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप रोजगार मेला राजकीय आईटीआई पाण्डु नगर में आयोजित

Image
                                              जी0 के0 खरे                                            कानपुर, 21 नवम्बर 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पाण्डु नगर, कानपुर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप रोजगार मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में हुए मेले का शुभारंभ संयुक्त निदेशक आर. के. मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें प्रमुख रूप से— टाटा मोटर्स, लखनऊ ,  हीरो मोटोकॉर्प, नीमराना (राजस्थान),  जे.बी.एम.,  टेक्नीको, नोएडा,  स्वराज इंजन चंडीगढ़ ,  जनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कानपुर  शामिल रहीं। मेले में लगभग 650 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं मूल्यांकन के ...

न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव बोले—“महिला, बहन, बेटी खुश तो परिवार खुश”

Image
                                             अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। तहसील सदर के ग्राम पंचायत मिहूना में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति ने कहा कि नशा परिवार के खुशहाल जीवन को बर्बाद करता है। जिस घर का मुखिया शराब का सेवन करता है, वहां की महिलाएं, बहनें और बेटियां कभी खुश नहीं रह सकतीं। उन्होंने लोगों से बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने की अपील की, ताकि परिवार न्यायालय के चक्कर काटने की स्थिति से बच सके। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार पांडेय, अधिवक्ता आनंद सक्सेना, शिवबदन तथा प्रोफेसर जयकरन सिंह ने विभिन्न कानूनों एवं नालसा योजनाओं पर ...

कंडौर गांव की महिला ने गाली-गलौज व धमकी की शिकायत दर्ज कराई, कार्रवाई की मांग

Image
                                             अजय कुमार गुप्ता                                       कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कंडौर गांव निवासी महिला मिथिलेश सिंह ने मोहल्ले के दो व्यक्तियों के खिलाफ थाने में गाली-गलौज व जानमाल की धमकी देने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि उसका पति आठ वर्ष से लापता है और वह पशुपालन व कृषि कर अपनी जीविका चलाती है। गुरुवार शाम वह घर के बाहर बैठी थी, तभी मोहल्ले के मुमताज खां व उसका पुत्र नौशाद शराब के नशे में पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। महिला ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।