पीडब्ल्यूएस शिक्षालय की मान्यता व संचालन पर निर्णायक बैठक 25 नवंबर को

                                 एडवोकेट आर. के. पाण्डेय                               

अयोध्या। एक राष्ट्र–एक शिक्षा–एक व्यवस्था की संकल्पना के तहत 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित तथा 1 रुपए के सहयोग से संचालित होने को तैयार पीडब्ल्यूएस शिक्षालय की मान्यता एवं संचालन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक 25 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर.के. पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि शिक्षालय की मान्यता, संचालन तंत्र और कार्य-योजना को अंतिम रूप देने हेतु यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। साथ ही समाज के निर्धन एवं बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है।

पाण्डेय ने यह भी बताया कि संस्था समाज में शत-प्रतिशत साक्षरता, सामाजिक सेवा कार्यों को बढ़ावा देने, श्रीराम मंदिर अयोध्या के दर्शनार्थियों हेतु नि:शुल्क ठहराव व्यवस्था की स्थापना तथा भारत को एक शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।



Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने बांटी राहत सामग्री