भाजपा काशी क्षेत्र की बैठक सम्पन्न, पंचायत चुनाव को जीतने का लक्ष्य

                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    

प्रयागराज। भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में काशी क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों एवं विधायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण उपस्थित रहे।


बैठक की शुरुआत वंदे मातरम एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि लक्ष्मण ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और आगामी जिला पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर विजय प्राप्त करना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जिसे समर्थन देगी, वही उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। साथ ही आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी पर भी जोर दिया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान, जिला प्रभारी उत्तर मौर्या, जिला प्रवासी हौसला प्रसाद पाठक, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी द्वारा दी गई।



Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने बांटी राहत सामग्री