कंडौर गांव की महिला ने गाली-गलौज व धमकी की शिकायत दर्ज कराई, कार्रवाई की मांग
अजय कुमार गुप्ता
कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कंडौर गांव निवासी महिला मिथिलेश सिंह ने मोहल्ले के दो व्यक्तियों के खिलाफ थाने में गाली-गलौज व जानमाल की धमकी देने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि उसका पति आठ वर्ष से लापता है और वह पशुपालन व कृषि कर अपनी जीविका चलाती है।
गुरुवार शाम वह घर के बाहर बैठी थी, तभी मोहल्ले के मुमताज खां व उसका पुत्र नौशाद शराब के नशे में पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
महिला ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

Comments
Post a Comment