न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव बोले—“महिला, बहन, बेटी खुश तो परिवार खुश”
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। तहसील सदर के ग्राम पंचायत मिहूना में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव उपस्थित रहे।
न्यायमूर्ति ने कहा कि नशा परिवार के खुशहाल जीवन को बर्बाद करता है। जिस घर का मुखिया शराब का सेवन करता है, वहां की महिलाएं, बहनें और बेटियां कभी खुश नहीं रह सकतीं।
उन्होंने लोगों से बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने की अपील की, ताकि परिवार न्यायालय के चक्कर काटने की स्थिति से बच सके।
कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार पांडेय, अधिवक्ता आनंद सक्सेना, शिवबदन तथा प्रोफेसर जयकरन सिंह ने विभिन्न कानूनों एवं नालसा योजनाओं पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में एसएचओ सुमेरपुर अरशद खान, मो. असलम, देवऋषि मिश्रा, कल्याण सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment