भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गणेश प्रसाद द्विवेदी
प्रयागराज। तहसील सोरांव क्षेत्र में चकबंदी के दौरान पूर्व में बेदखल किए गए किसानों को उनकी पैतृक भूमि पुनः उपलब्ध कराए जाने, औद्योगिक गलियारा निर्माण हेतु अधिग्रहित की जा रही जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने तथा भू-माफियाओं से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
मंडल अध्यक्ष बब्लू दुबे ने अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्रा से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में जिले के सरकारी अस्पतालों में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाए जाने, किसानों को समय से यूरिया एवं डीएपी खाद न मिल पाने तथा क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की बढ़ती समस्या का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
इस अवसर पर अंगद मौर्या, विपुल मिश्रा सहित समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
किसान नेता बब्लू दुबे ने जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा और उप जिलाधिकारी फूलपुर जूही प्रसाद को फूलपुर एसडीएम कार्यालय के भ्रष्ट पेशकार मनोज सिंह के स्थानांतरण के लिए धन्यवाद भी दिया।


Comments
Post a Comment