गुरु तेग बहादुर सिंह के शहीदी दिवस पर पेंशनर्स लेंगे संकल्प

                                           जी0 के0 खरे                                        

कानपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर की कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक अध्यक्ष बी.एल. गुलाबिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी के शहीदी बलिदान दिवस पर दिनांक 25 नवंबर को राजीव वाटिका, मोतीझील में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम में पंथ दारदीं विचार मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सरदार रूमित सिंह सागरी (सन्नी सागरी) पेंशनर्स को गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं से प्रेरित होकर मानवता, त्याग, बलिदान और समर्पण का संकल्प दिलाएंगे। साथ ही वे पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए जीवन की अंतिम सांस तक संघर्षरत रहने का आह्वान करेंगे।

वर्चुअल बैठक में बी.एल. गुलाबिया, सुनील सुमन, आर.पी. श्रीवास्तव (एडवोकेट), चन्द्रहास सिंह चौहान (एडवोकेट), वीरेन्द्र सिंह वर्मा, बेचे लाल कुशवाहा, वी.एन. पाल, ताराचंद, दुर्गा प्रसाद अनुरागी, रविन्द्र कुमार मधुर, विजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, ओम नारायण, विष्णु पाल, कौशल कुमार द्विवेदी, श्रीमती उषा चौहान, विनोदनी शर्मा, विमला मिश्रा, स्नेहलता लाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने बांटी राहत सामग्री