कंजेक्टिवाइटिस के बढ़ते प्रकोप से बचाव हेतु डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने वितरित किया रोग प्रतिरोधक दवा हां हेलो पता नहीं आ रहा था क्या हुआ तुम कहां हो अभी तुम्हें कार्ड दिखाना चाहिए ना पत्रकार
★ आर0 सी0 श्रीवास्तव ★ कंजंक्टिवाइटिस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज दिनाँक 29/7/23 को शाम 6 बजे रेडक्रास सोसाइटी व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा गढ़ीवा बस्ती में रहने वाले संस्कारशाला के 100 बच्चों को कंजक्टिवाइटिस के प्रकोप को कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई एवं सभी बच्चों को बिस्कुट भी प्रदान किया गया।साथ ही डॉ अनुराग द्वारा आँखों को बराबर पानी से धुलने,काला चश्मा पहनने व संक्रमित बच्चे के स्पर्श से बचाव हेतु जागरूक भी किया।इस अवसर पर संस्कारशाला प्रमुख आचार्य रामनारायण उपस्थित रहे।