किराना दुकान पर बिक रही थी शराब, पुलिस ने की छापेमारी
★ ★ ★ पूजा जयसवाल की रिपोर्ट ★ ★ ★
रायगढ़ / छत्तीसगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार पिछले काफी समय से नशे के कारोबारियों पर नजरें टेढ़ी किए हुए हैं। परंतु नशे के सौदागर है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं जिसके चलते लगभग सभी थानाध्यक्षों के पेच टाइट किए गए हैं। इसी क्रम में प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर थाना प्रभारी कोतरा रोड के नेतृत्व में कोतरा रोड पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोसमनारा में सुनाउ राम डनसेना पिता का नाम स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद डनसेना उम्र लगभग 58 वर्ष निवासी कलमी, थाना कोतरा रोड, जिला रायगढ़ की किराना की दुकान पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए मौके से बिक्री हेतु रखी गई 17 पव्वा देसी शराब मसाला, पांच पव्वा गोवा स्पेशल और 7 सिम्बा वियर की बोतलें बरामद की गई हैं।
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सुनाउ राम डनसेना के विरुद्ध कोतरा रोड थाने में 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया और मौके से बरामद शराब को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, महिला आरक्षक प्रमिला महंत, आरक्षक तरुण महिलाने, हरी शंकर नायक और शिवानंद प्रधान मुख्य रूप से शामिल थे।


Comments
Post a Comment