इंडियन बैंक के 117 वें स्थापना दिवस पर बृहद बैडमिंटन टूर्नामेंट लीग मैच का आयोजन
★ अजय कुमार गुप्ता ★
हमीरपुर, इण्डियन बैंक के 117वे स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय स्टेडियम हमीरपुर में अंचल कार्यालय के तत्त्वाधान में एक वृहद बैडमिंटन टूर्नामेंट लीग मैच का आयोजन किया गया।
बैडमिंटन डबल्स मैच में कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने कौशल का परिचय दिया।
घनश्याम कुमार झा (अंचल प्रमुख) अप्रतिम अवस्थी( उप अंचल प्रमुख) ,आशीष विवेक, रजनीश कुमार, संगम लाल मिश्रा, संदीप परिहार,डॉ सत्यम, सुनील यादव,गौरव जैन, नमन गुप्ता, अतुल पांडे, सौरभ श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार,निशांत, विक्रांत,सुमित,अभिषेक आदि ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।फाइनल राउंड में घनश्याम कुमार और आशीष विवेक की जोड़ी ने कड़े संघर्ष में अप्रतिम अवस्थी और सौरभ की जोड़ी को शिकस्त देते हुए खिताब पर कब्जा किया।
इस टूर्नामेंट में जिला क्रीडा अधिकारी बृजेश कुमार सोनी के अलावा, विकास, योगेंद्र, पुष्पेंद्र, शनि आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment