ऑब्स एंड गायनी/ISOPARB के तत्वधान में महिलाओं की समस्याओं को लेकर गोष्ठी का आयोजन

★                          आसिफ़ कुरैशी                          ★

 कानपुर ओब्स एंड गाइनी व कानपुर ISOPARB सोसाइटी के तत्वाधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया  जिसमे प्रो. डॉ. मीरा अग्निहोत्री ने बताया की बार बार गर्भपात होने के कारण कि जानकारी हर महिला को होना आवश्यक है और हर महिला को समय समय पर हेल्थ चेकअप करा के उसका समाधान अवश्य कर लेना चाहिए।   


कानपुर ISOPARB सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ. नीलम मिश्रा महिलाओं ने प्रदर के कारण, वैजिनल इन्फेक्शन से होने वाली बिमारीयाँ PCOD, समय से पहले गर्भपात, एंडोमेट्राइटिस, बच्चेदानी का कैंसर होने की सम्भावना रहती है व  वैजिनल इन्फेक्शन के दुष प्रभावों व उपचार पर व्याख्यान दिया व इस समस्या से छुटकारा पाने के आधुनिक तरीकों से भी अवगत कराया|

वैजिनल इन्फेक्शन पर एक पैनल का भी आयोजन किया गया जिसमे डॉ. किरण पांडेय ने बताया कि इसको एक बीमारी के रूप में नहीं लेना चाहिए इस दौरान महिलाओ का मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक होता है और इससे जुड़े हुए विभिन्न प्रकार की बिमारियों पर प्रकाश डाला।    डॉ. रेशमा निगम ने महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाले हॉर्मोन "प्रोजेस्टरोन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*