सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के 13 वें दिन सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों ओवरलोड की चेकिंग की
★ अजय कुमार गुप्ता ★
★ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एवं बकाए में चल रहे ट्रक को सीज किया गया - अमिताभ राय आरटीओ प्रवर्तन
★ ट्रक चालकों को रोककर सड़क सुरक्षा नियमों एवं दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत मदद पहुंचाने संबंधी पैफलेट बनते गए - अमिताभ राय एआरटीओ प्रवर्तन
हमीरपुर, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत 13 वें दिन 29 जुलाई को एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय के द्वारा राठ रोड एवं सुमेरपुर मौदहा मार्ग पर नंबर प्लेट ,रॉन्ग साइड ड्राइविंग , सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों,ओवरलोड चेकिंग की गई। सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया में सीओ ट्रैफिक घनश्याम सिंह के साथ जेके फैक्ट्री के सामने अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों एवं ढाबा संचालकों को चेतावनी दी गई एवं वाहनों का चालान किया गया। जे0 के0 फैक्ट्री प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि फैक्ट्री एरिया के बाहर वाहन कदापि न खड़ा होने दे। कार्यवाही के दौरान एक ओवरलोड वाहन का चालान कर जुर्माना वसूला गया बांदा जा रही बस का परमिट शर्तों के विरुद्ध अनाधिकृत संचालन में चालान किया गया। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एवं बकाए में चल रही ट्रक को सीज किया गया।इसके अतिरिक्त 5 ट्रकों का नो पार्किंग एवं नंबर प्लेट न लगे होने में चालान किया गया।ट्रक चालकों को रोककर सड़क सुरक्षा नियमों एवं दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत मदद पहुंचाने संबंधी पैंफलेट बनते गए।

Comments
Post a Comment