क्राइम प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा ने वांछित अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
★ अजय कुमार गुप्ता ★
हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुरारा पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र शिवराम प्रजापति निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना कुरारा जनपद हमीरपुर मुकदमा अपराध संख्या 264/2023 धारा 307/506/ 504 आईपीसी को एक अदद तमंचा 315 बोर, 1 अदद जिंदा कारतूस व 2 अदद खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा,कां बलराम पटेल, कां रितेश मौर्या मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment