Posts

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा कल्याणपुर थाना परिसर स्थित पार्क का उद्घाटन

Image
 निज संवाददाता कल्याणपुर/फतेहपुर ... जांची गई पुलिस की कार्यशैली: थाना परिसर में पार्क का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ने किया कल्याणपुर थाना का मुआयना पुलिस अधीक्षक ने किया कल्याणपुर थाना का निरीक्षण   राजकीय सम्पति माल खाना अभिलेखों का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। फतेहपुर,पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह कल्याणपुर थाना स्थित पार्क का उद्घाटन हेतु हेतु थाना कल्याणपुर पहुंचे थे उन्होंने पार्क का विधिवत उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए कल्याणपुर थाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय संपत्ति, मालखाना,अभिलेखों की गुणवत्ता,परिसर की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,बैरक की साफ सफाई को विशेष महत्व दिया गया। साथ ही थाने पर मेस,राजकीय संपत्ति,शस्त्र-कारतूस, की स्थिति,अभिलेखों का अवलोकन व रखरखाव,सीसीटीएनएस, नक्शे, चार्ट, तख्तियां, डाकबही, गैंगचार्ट ,बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी, कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की अद्यावधिक स्थिति, थाने पर मौजूद असलहा /...

उ प्र‌ में भी मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक पारित कराये जाने की मांग

Image
 कानपुर -छत्तीस गढ़ विधानसभा में मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक -2023 पारित किये जाने पर जीनियस प्रेस एसोसिएशन उप्र के सभी पदाधिकारियों गिरीश खरे प्रदेश अध्यक्ष डां के एम ञिपाठी प्रदेश प्रभारी कुलदीप सक्सेना प्रदेश महामंत्री, अतुल गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुपम शुक्ला उपाध्यक्ष, रविन्द्र ञिपाठी, सुरेश चौरसिया, कीर्ति कुमार शुक्ला सभी प्रदेश सचिव, आशीष मिश्रा संगठन मंत्री पी एन शर्मा लखनऊ मण्डल अध्यक्ष पदम चंन्द्र गुप्ता विधि सलाहकार, सुरेश गौतम जिलाध्यक्ष कानपुर देहात अनिल ञिपाठी फतेहपुर जिलाध्यक्ष, अमरदीप ञिपाठी पंकज गुप्ता, आलोक गौड़, ताहिर सिद्दीकी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी, प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भारत के अन्य प्रान्तों में भी काफ़ी समय से मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक लागू किये जाने की मांग की जा रही है जिसको छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह विधेयक पारित कर दिया गया है जिसका पञकारों ने स्वागत किया, श्री खरे ने कहां कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, पोर्टल, तथा अखबार के दफ्तरों में काम करने वाले एंव ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वा...

विश्व ऑप्टोमेट्रिक दिवस पर श्वेता गुलाबिया ने प्रथम पुरस्कार पर अपना दावा ठोका

Image
 जी के खरे  विश्व आपटो मेट्रिक -दिवस में आयोजित प्रतियोगिता में श्वेता गुलाबिया विजेता बनी,-कानपुर में आज विश्व आपटो मेट्रिस -दिवस पर  आयोजित प्रतियोगिता में लेन्स कार्टस‌मे कार्यरत कुं श्वेता गुलाबिया को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया तथा आज के कार्यक्रम की विजेता श्वेता गुलाबिया बनी , कार्यक्रम लेंन्स कार्टस पार्वती बागला रोड में कानपुर के लेंन्स कार्टस, कमियों ने भाग लिया कानपुर नगर के चीफ श्री महताब जी ने प्रमाण पत्र वितरित किया।

डॉक्टर्स के उत्पीड़न के मामले उठाए पीएमएस एसोसिएशन ने सीएमओ औरैया और डीसीपीएम अजय पाण्डेय पर लगाए तमामों आरोप

Image
 जी के खरे  लखनऊ, 23 मार्च, 2023 : पीएमएस रि० वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने गुरुवार को राजधानी के कॉफी हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर्स के उत्पीड़न के मामले उठाए हैं। डॉ सैनी ने औरैया जनपद का प्रकरण बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के मामले हो रहें हैं जिनके कारण डॉक्टर्स और हेल्थ वर्करों को आत्महत्या तक करनी पड़ रही है।                         औरैया जिले की घटनाएं बताते हुए डॉ सैनी ने बताया कि पंद्रह साल पुराने बेकार हो चुके वाहनों में डीजल भरवाया जाता है। एक कपड़े का पोछा दिखाते हुए उन्होंने खराब गुणवत्ता के सामान खरीदने का आरोप सीएमओ औरैया डॉ अर्चना श्रीवास्तव पर लगाया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सीएमओ के साथ प्रधान सहायक संत शरण खरे को लिप्त बताया। स्वास्थ्य विभाग के आवासों और वाहनों पर दूसरे विभागों का कब्जा होने की बात करते हुए डॉ सैनी ने कहा कि औरैया डीसीपीएम अजय पाण्डेय अनुचित दबाव बना कर हेल्थ वर्करों के मानदेय में बड़ा घोटाला कर रह...

ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकना हर व्यक्ति की जिम्मेदारीः सेव अर्थ एक्टिविस्ट संदीप चौधरी

Image
 जी के खरे  जलवायु परिवर्तन सम्पूर्ण मानव जाति के लिये खतराः संदीप चौधरी, सेव अर्थ एक्टिविस्ट लखनऊ: कोई भी प्रयास और अभियान तब तक सफल नहीं होता जब तक उसमें प्रत्येक की हिस्सेदारी शामिल नहीं होती है। यह बात जाने-माने सेव अर्थ एक्टिविस्ट संदीप चौधरी ने जलवायु परिवर्तन से जुड़े एक कार्यक्रम में कही। हाल ही में संदीप चौधरी के नेतृत्व में यस वर्ल्ड एवं सेव अर्थ मिशन की टीम द्वारा जलवायु परिवर्तन को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्येश्य धरती पर हो रहे ग्लोबल वॉर्मिंग के दुष्प्रभावों को लेकर समाज का ध्यान आकर्षित करना रहा।  इस अवसर पर बात करते हुए सेव अर्थ एक्टिविस्ट संदीप चौधरी ने कहा कि “आज जलवायु परिवर्तन  एक ऐसी समस्या है, जो सम्पूर्ण मानव जाति के लिये बड़ा खतरा बन चुकी है। वास्तव में हम सबका भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि भले ही इस संबंध में सरकार की बैठकें होती रहती है, जिनमें कई वादे किये जाते हैं, मगर इन सबका अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है, जो चिंता का विषय है। इसलिये उन्होंने कहा कि इस धरती पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है...

जेल स्थित कन्याओं को प्रसाद वितरित कर चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

Image
 आज दिनाँक 22/3/23 को दोपहर 2 बजे चैत्र प्रतिपदा नवरात्रि के अवसर पर डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व व जेल अधीक्षक अकरम खान जी की प्रेरणा से जिला कारागार में महिला बंदियों की 5 कन्याओं का यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव द्वारा तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर विधिवत पूजन किया गया। ततपश्चात उन्हें एक प्लेट,फल,तमाम खाद्य सामग्री(चॉकलेट,बिस्किट,चिप्स,कुरकुरे)इत्यादि,2 कॉपी, पेंसिल,रबर,कटर,रुमाल व दक्षिणा देकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित कन्याओं की माताएं व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का भव्य सम्मान समारोह करेली में संपन्न

Image
 दिव्या पाण्डेय  --- मानवाधिकार संरक्षण पर परिचर्चा। ---करेली कार्यालय पर विचार।  प्रयागराज। बरसात व बर्फबारी के बावजूद तीर्थराज प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र की शानदार सफल मीटिंग का आयोजन इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) की उपस्थिति में करेली थाना क्षेत्र प्रभारी निसार अहमद तथा  वरिष्ठ समाजसेविका मोइज फातिमा के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।      उपरोक्त अवसर पर करेली क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों, एक्टिव मेंबर्स, वैलेंटियर्स, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें आई कार्ड, नियुक्ति पत्र सर्टिफिकेट, प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ कुछ नए सदस्यों की ज्वाइनिंग कराई गई। वरिष्ठ समाजसेविका मोइज फातिमा जी को करेली महिला विंग का संरक्षक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकार संरक्षण पर परिचर्चा की गई। मोहम्मद शकील द्वारा करेली कार्यालय पर चर्चा बैठक भी कराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवो...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

Image
अजय गुप्ता  भूसा क्रय एवं भूसा दान संबंधी कार्य में शिथिलता पर जिलाधिकारी ने समस्त बीडीओ को दी चेतावनी हमीरपुर 22 मार्च  2023, शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों  की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।                                           अन्ना गोवंशो के  भरण पोषण हेतु भूसा क्रय करने एवं भूसा दान संबंधी कार्यों में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूसा दान करने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया जाए । ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय क्रियाशील रहे तथा समय से खुले, इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित  पर कार्रवाई की जाए। कहा कि गौशालाओ में चारा, पानी ,भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा  प्राइवेट लोगो के अन्ना / सड़को में घूमने वाले पशुओं को कैटल ...

पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया

Image
अजय गुप्ता  हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में पुलिस कार्यालय परिसर/विभिन्न शाखाओं यथा-  कार्यालय क्षेत्राधिकारी सदर, कार्यालय अ0पु0अ0, प्रधान लिपिक, आंकिक, वाचक कार्यालय, डीसीआरबी, आईजीआरएस, कंप्यूटर शाखा, क्राइम ब्रांच, सोशल मीडिया सेल आदि में साफ-सफाई व दस्तावेजों के रख-रखाव एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया व संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य सम्बन्धित समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की गई एंटीरोमियों चेकिंग, चलाया गया जागरुकता अभियान

Image
 अजय गुप्ता  हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों में गठित एंटी रोमियो टीम द्वारा नारी सुरक्षा व सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत बस स्टैंड/ बाजार/ सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। एण्टीरोमियों टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/ एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। आप की वार्ता को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अ...