राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का भव्य सम्मान समारोह करेली में संपन्न

 दिव्या पाण्डेय 

---मानवाधिकार संरक्षण पर परिचर्चा।

---करेली कार्यालय पर विचार।

 प्रयागराज। बरसात व बर्फबारी के बावजूद तीर्थराज प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र की शानदार सफल मीटिंग का आयोजन इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) की उपस्थिति में करेली थाना क्षेत्र प्रभारी निसार अहमद तथा  वरिष्ठ समाजसेविका मोइज फातिमा के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। 


    उपरोक्त अवसर पर करेली क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों, एक्टिव मेंबर्स, वैलेंटियर्स, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें आई कार्ड, नियुक्ति पत्र सर्टिफिकेट, प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ कुछ नए सदस्यों की ज्वाइनिंग कराई गई।


वरिष्ठ समाजसेविका मोइज फातिमा जी को करेली महिला विंग का संरक्षक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकार संरक्षण पर परिचर्चा की गई।

मोहम्मद शकील द्वारा करेली कार्यालय पर चर्चा बैठक भी कराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फैजान रजा, करेली थाना क्षेत्र प्रभारी निसार अहमद,

वरिष्ठ समाजसेविका मोइज फातिमा, सक्रिय साथी इरफान, क्याम उद्दीन, मो. वसी सिद्दीकी, मोइन उद्दीन वली, आजम, शकील अहमद, मो. हसीन, मो. सैफ, आमिर अहमद, निसार अहमद, मोहम्मद जावेद, मो. इमरान खान आदि उपस्थित रहकर अपने विचार रखे।

Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।