पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा कल्याणपुर थाना परिसर स्थित पार्क का उद्घाटन
निज संवाददाता
कल्याणपुर/फतेहपुर
... जांची गई पुलिस की कार्यशैली: थाना परिसर में पार्क का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ने किया कल्याणपुर थाना का मुआयना
पुलिस अधीक्षक ने किया कल्याणपुर थाना का निरीक्षण
राजकीय सम्पति माल खाना अभिलेखों का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
फतेहपुर,पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह कल्याणपुर थाना स्थित पार्क का उद्घाटन हेतु हेतु थाना कल्याणपुर पहुंचे थे उन्होंने पार्क का विधिवत उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए कल्याणपुर थाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय संपत्ति, मालखाना,अभिलेखों की गुणवत्ता,परिसर की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,बैरक की साफ सफाई को विशेष महत्व दिया गया। साथ ही थाने पर मेस,राजकीय संपत्ति,शस्त्र-कारतूस, की स्थिति,अभिलेखों का अवलोकन व रखरखाव,सीसीटीएनएस, नक्शे, चार्ट, तख्तियां, डाकबही, गैंगचार्ट ,बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी, कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की अद्यावधिक स्थिति, थाने पर मौजूद असलहा / शस्त्र का निरीक्षण किया गया। थाने पर माल- मशरूका के निस्तारण, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने व अधिक से अधिक बीट सूचनाएं अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया। शासन के मंशानुसार महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरा, स्पीकर, थाने पर आए हुए आवेदकों की वीडियो रिकार्डिंग को चेक किया गया तथा समस्त सूचनाओं को एक्सेल शीट में तैयार कर सुरक्षित रखने तथा जन सामान्य के बैठने एवं स्वच्छ पेय जल व प्रसाधन की उचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। मुआयना के पूर्व कप्तान राजेश सिंह ने थाना परिसर में बने वीरांगना लक्ष्मी बाई पार्क का उद्घाटन किया पार्क में लगे फव्वारा व झूला को देख जहां उन्होंने थाना प्रभारी नीरज यादव की भूरी भूरी प्रंशसा किया तो वहीं खिड़कियों में शीशा व भवन में सीलन देख लताड़ लगाते हुए नसीहत भी दे डाला। इस अवसर पर मुआयना के दौरान पुलिस अधीक्षक के संग अपर पुलिस अधीक्षक बिजय शंकर मिश्रा बिंदकी पुलिस उपाधीक्षक सुनील दुबे मौजूद रहे इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुखपति / उद्योगपति रमनजीत सिंह महेश सिंह गौर क्षेत्रिय नेता अनिल सिंह रेवाड़ी प्रधान रवि सहित प्रधान व गणमान्य वशीदे मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment