जेल स्थित कन्याओं को प्रसाद वितरित कर चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
आज दिनाँक 22/3/23 को दोपहर 2 बजे चैत्र प्रतिपदा नवरात्रि के अवसर पर डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व व जेल अधीक्षक अकरम खान जी की प्रेरणा से जिला कारागार में महिला बंदियों की 5 कन्याओं का यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव द्वारा तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर विधिवत पूजन किया गया।
ततपश्चात उन्हें एक प्लेट,फल,तमाम खाद्य सामग्री(चॉकलेट,बिस्किट,चिप्स,कुरकुरे)इत्यादि,2 कॉपी, पेंसिल,रबर,कटर,रुमाल व दक्षिणा देकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित कन्याओं की माताएं व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment