पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया
अजय गुप्ता
हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में पुलिस कार्यालय परिसर/विभिन्न शाखाओं यथा- कार्यालय क्षेत्राधिकारी सदर, कार्यालय अ0पु0अ0, प्रधान लिपिक, आंकिक, वाचक कार्यालय, डीसीआरबी, आईजीआरएस, कंप्यूटर शाखा, क्राइम ब्रांच, सोशल मीडिया सेल आदि में साफ-सफाई व दस्तावेजों के रख-रखाव एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया व संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य सम्बन्धित समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment