जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

अजय गुप्ता 

भूसा क्रय एवं भूसा दान संबंधी कार्य में शिथिलता पर जिलाधिकारी ने समस्त बीडीओ को दी चेतावनी

हमीरपुर 22 मार्च  2023, शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों  की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।                                           अन्ना गोवंशो के  भरण पोषण हेतु भूसा क्रय करने एवं भूसा दान संबंधी कार्यों में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूसा दान करने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया जाए । ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय क्रियाशील रहे तथा समय से खुले, इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित  पर कार्रवाई की जाए। कहा कि गौशालाओ में चारा, पानी ,भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा  प्राइवेट लोगो के अन्ना / सड़को में घूमने वाले पशुओं को कैटल कैचर के माध्यम से पकड़कर गौशाला में छोड़ा जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रकार के पेंशन लाभार्थियों यथा विधवा, दिव्यांग, वृध्दावस्था के आधार सीडिंग कराए जाय।   उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत समय से लाभार्थियों को राशन बांटा जाए तथा रिक्त दुकानों का समय से व्यवस्थापन किया जाए, लाभार्थियों का शत प्रतिशत आधार सीड कराया जाय।   पेंशन के पेंडिंग प्रकरणों का तत्काल सत्यापन कर लाभार्थियों को इससे लाभान्वित किया जाए ।  कहा कि 10 वर्ष से अधिक पुराने आधार कार्डों को संबंधित व्यक्तियों के द्वारा अनिवार्य रूप से अपडेट करा लिया जाए। 15 मार्च से 14 जून 2023 तक स्वयं के द्वारा आधार अपडेशन कार्य में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है । पहले इसके लिए ₹25 का शुल्क देना होता था।                                जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार का आयुष्मान  गोल्डन कार्ड बनाया जाए तथा इसके एक्टिवेशन का कार्य नियमित रूप से किया जाय ,कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे ।  सरकार समर्थित विभिन्न प्रकार की योजनाओं में बैंकर्स द्वारा प्राथमिकता के साथ लोन दिया जाए,इसमे किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए । नई सड़कों का निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए । क्षतिग्रस्त सड़को को दुरुस्त कराया जाए।  जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।इस मौके पर जननी सुरक्षा योजनाए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ,टीकाकरण ,102 एंबुलेंस सेवा तथा 108 एंबुलेंस सेवा के रिस्पांस टाइम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जरूरी दिशा निर्देश दिए ।   


                              उन्होंने कृषि सिंचाई योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,कौशल विकास मिशन ,स्वरोजगार संबंधित योजनाओ, ओडीओपी  ,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।                                बैठक में  डीडीओ विकास, पीडी साधना दीक्षित,सीएमओ डॉ राम अवतार, डिप्टी कलेक्टर राजेश यादव, उपायुक्त मनरेगा व एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी ,पीडब्ल्यूडी विद्युत व मौदहा बांध के अधिशाषी अभियंता सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।