उ प्र में भी मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक पारित कराये जाने की मांग
कानपुर -छत्तीस गढ़ विधानसभा में मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक -2023 पारित किये जाने पर जीनियस प्रेस एसोसिएशन उप्र के सभी पदाधिकारियों गिरीश खरे प्रदेश अध्यक्ष डां के एम ञिपाठी प्रदेश प्रभारी कुलदीप सक्सेना प्रदेश महामंत्री, अतुल गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुपम शुक्ला उपाध्यक्ष, रविन्द्र ञिपाठी, सुरेश चौरसिया, कीर्ति कुमार शुक्ला सभी प्रदेश सचिव, आशीष मिश्रा संगठन मंत्री पी एन शर्मा लखनऊ मण्डल अध्यक्ष पदम चंन्द्र गुप्ता विधि सलाहकार, सुरेश गौतम जिलाध्यक्ष कानपुर देहात अनिल ञिपाठी फतेहपुर जिलाध्यक्ष, अमरदीप ञिपाठी पंकज गुप्ता, आलोक गौड़, ताहिर सिद्दीकी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी, प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भारत के अन्य प्रान्तों में भी काफ़ी समय से मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक लागू किये जाने की मांग की जा रही है जिसको छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह विधेयक पारित कर दिया गया है जिसका पञकारों ने स्वागत किया, श्री खरे ने कहां कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, पोर्टल, तथा अखबार के दफ्तरों में काम करने वाले एंव ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पञकारों को इस कानून के दायरे में लाकर उनका उत्पीड़न बन्द किया जायेगा, प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी उत्तर प्रदेश में भी मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक विधानसभा में पारित किये जाने एंव सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड न्यायधीश के नेतृत्व में समिति का गठन कर पञकारों को न्याय दिलाने की मांग की है

Comments
Post a Comment