पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा कल्याणपुर थाना परिसर स्थित पार्क का उद्घाटन
निज संवाददाता कल्याणपुर/फतेहपुर ... जांची गई पुलिस की कार्यशैली: थाना परिसर में पार्क का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ने किया कल्याणपुर थाना का मुआयना पुलिस अधीक्षक ने किया कल्याणपुर थाना का निरीक्षण राजकीय सम्पति माल खाना अभिलेखों का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। फतेहपुर,पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह कल्याणपुर थाना स्थित पार्क का उद्घाटन हेतु हेतु थाना कल्याणपुर पहुंचे थे उन्होंने पार्क का विधिवत उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए कल्याणपुर थाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय संपत्ति, मालखाना,अभिलेखों की गुणवत्ता,परिसर की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,बैरक की साफ सफाई को विशेष महत्व दिया गया। साथ ही थाने पर मेस,राजकीय संपत्ति,शस्त्र-कारतूस, की स्थिति,अभिलेखों का अवलोकन व रखरखाव,सीसीटीएनएस, नक्शे, चार्ट, तख्तियां, डाकबही, गैंगचार्ट ,बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी, कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की अद्यावधिक स्थिति, थाने पर मौजूद असलहा /...