पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन।

                                        अजय कुमार गुप्ता                                    

हमीरपुर। मौदहा ब्लॉक क्षेत्र के छानी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क से गांव तक लगभग तीन किलोमीटर कच्चा रास्ता है, जो बरसात में दलदल में बदल जाता है। इससे एम्बुलेंस व आपातकालीन सेवाएं गांव तक नहीं पहुंच पातीं और गंभीर मरीजों को चारपाई व बैलगाड़ी से अस्पताल ले जाना पड़ता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान सांसद व विधायक सड़क बनाने के वादे तो करते हैं, लेकिन जीत के बाद ध्यान नहीं देते। कई बार शिकायतें व धरना-प्रदर्शन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि आवागमन व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*