यूरिया खाद आते ही सेवा केंद्र पर किसानों की लगी लंबी कतार।
अजय कुमार गुप्ता
कुरारा (हमीरपुर)। पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर यूरिया खाद की खेप आते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मदद ली गई।
यह सेवा केंद्र मंडी समिति के पास संचालित है, जहाँ से क्षेत्रीय किसानों को खाद का वितरण नकद आधार पर किया जाता है। केंद्र प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि एक ट्रक यूरिया खाद आई थी, जिसका वितरण आधार कार्ड व खतौनी के आधार पर किया गया।
खाद लेने के लिए किसानों के साथ बड़ी संख्या में महिला किसान भी लाइन में लगी रहीं। देर शाम तक वितरण कार्य चलता रहा, जिससे किसानों को राहत मिली।


Comments
Post a Comment