डीएम ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश।

                                        अजय कुमार गुप्ता                                    

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने आम जनता की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।


जनसुनवाई में कुल 95 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों के लिए डीएम ने एसडीएम, बीडीओ व संबंधित विभागों के साथ वर्चुअल बैठक कर तुरंत निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर समाधान करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

डीएम ने जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने व शीघ्र परिणाम देने पर जोर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*