तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उर्दना निवासी बृजराज (28) पुत्र रामेश्वर अपने साथी अवधेश (30) के साथ बांदा से लौट रहा था।
गांव के निकट बाइक रोक बृजराज सड़क किनारे खड़ा था तभी पीछे से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर-कल्टीवेटर ने उसे बुरी तरह रौंद दिया। पीआरबी व एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को मौदहा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व भी उसका एक भाई सड़क हादसे में जान गंवा चुका है। घटना से घर में कोहराम मच गया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Comments
Post a Comment