मुस्करा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुस्करा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि धारा 452, 323, 504 व 506 आईपीसी के तहत वांछित निर्दोष पुत्र राजबहादुर निवासी दामूपुरवा को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ पहले से ही थाना मुस्करा में मामला दर्ज था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Comments
Post a Comment