Posts

*क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री की पहल पर फतेहपुर डिपो ने चलाई फतेहपुर जहानाबाद हमीरपुर बस लोगों ने खुशी जताई।*

Image
जहानाबाद (फतेहपुर) जहानाबाद से प्रातः 6:20 बजे फतेहपुर डिपो की बस परास बरीपाल अनूपुर मोड़ होते हुए हमीरपुर पहुंचेगी प्रात:9 बजे हमीरपुर से जहानाबाद और जहानाबाद से प्रात:10:00 बजे फतेहपुर को प्रस्थान करेंगी जो दोपहर 2:15 बजे फतेहपुर से जहानाबाद होते हुये हमीरपुर से वापस जहानाबाद में रात्रि विश्राम करेंगी।इससे लोगो मे खुशी की लहर है।  जनमानस की मांगपर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल व पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी के पहल पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बस चलाई जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुये  उदय नारायण एडवोकेट सभासद महेश कुमार चौरसिया  रामबली निषाद आदित्य सिंह सेंगर सभासद शिवकुमार त्रिवेदी सतीश सैनी शिवसागर सोनकर आदि ने स्वागत किया।

*केंद्रीय मंत्री ने सेवा पखवाड़ा के तहत लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारीयो को दिया निर्देश*

Image
                                   *इटावा से भोगनीपुर घाटमपुर जहानाबाद चौडगरा रेलवे लाइन की मंजूरी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई*      जहानाबाद (फतेहपुर) मोहल्ला कटरा चुनपुज के सामुदायिक मिलन केंद्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सेवा पखवाड़ा के तहत लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया इटावा से भोगनीपुर घाटमपुर जहानाबाद चौडगरा तक रेलवे लाइन बिछाई जाने की मंजूरी मिलने पर केंद्र की मोदी सरकार का उन्होंने आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 में जयंती पर सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। सरकार के 8 साल बेमिसाल डबल इंजन की सरकार के सुशासन, विकास, रोजगार, कानून व्यवस्था, नगरों में ऐतिहासिक विकास प्रधानमंत्री  आवास योजना, हर घर जल हर घर नल योजना, नलकूपों को फ्री बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे तहसील मुख्यालय में 22 घंटे जिला मुख्यालय में 24 घ...

*भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूम धाम से मनाई गई*

Image
*जहानाबाद में जल्द मूर्ति स्थापित कर बनाया जाएगा अंबेडकर पार्क*                    जहानाबाद (फतेहपुर) मोहल्ला अंबेडकर नगर एवं ग्राम कलाना में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर धूमधाम से मनाई गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक थे डॉ आंबेडकर के समावेशी भारत के सपने को मोदी सरकार साकार कर रही है बाबा साहब की विरासत को सम्मान देने के लिए पांच पवित्र स्थलों पर पंचतीर्थ का विकास किया गया है।जन्मभूमि (महू मध्य प्रदेश) शिक्षा भूमि (लंदन) दीक्षाभूमि (नागपुर) महापरिनिर्वाण भूमि (दिल्ली) चैत्य भूमि (मुंबई) का ऐतिहासिक विकास कराया गया है। उन्होंने कहा की पीएम आवास योजना के तहत एससी एसटी लाभार्थियों के लिए डेढ़ करोड़ पक्के मकान बनाए गए हैं। 3.4 करोड़ शौचालय के निर्माण से स्वच्छता और सम्मान सुनिश्चित हुआ है। उज्जवला योजना के तहत स्वच्छ रसोई गैस से ...

श्रीराम जन्मभूमि दर्शन के साथ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड

Image
                              आर0 के0 पाण्डेय  एडवोकेट                                👉  विशिष्ट समाजसेवियों को मिलेगा पीडब्ल्यूएस परम रत्न सम्मान।  परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र। 1 राष्ट्र 1 शिक्षा 1 व्यवस्था को समर्पित व 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय, परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र के परिसर में आगामी 30 अप्रैल को देवालय में प्राण प्रतिष्ठा, अखंड रामायण पाठ, कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।       उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार से जुड़े भारतवर्ष के सभी राज्यों के सभी विशिष्ट समाजसेवी साथी एकत्रित होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि दर्शन के साथ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड तथा पीडब्ल्यूएस परम रत्न सम्मान का वि...

विधायक फूलपुर ने डॉ भीमराव अंबेडकर की134वीं जयंती मनाई।

Image
                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    बहादुरपुर। सोमवार को ग्रामसभा कटियारी चकिया, रमईपुर में विधायक फूलपुर दीपक पटेल ने केक काटकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की 134वीं जन्म जयंती मनाई इस अवसर पर विधायक दीपक ने बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया । उन्होंने कहा बाबा साहब एक महान समाज सुधारक थे भारत रत्न संविधान शिल्पी बाबा साहब ने अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता अरुण मिश्रा पिंटू, राकेश,रोहित,रवि, विकास पंकज शनि, भूपेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे इसी प्रकार विधायक दीपक पटेल ने फूलपुर के बाबू गंज बाजार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई इस अवसर पर विधायक ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अ...

भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने मनाई आंबेडकर जयंती

Image
                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    सोरांव।सोरांव क्षेत्र के मोहम्मद पुर नौगवा उर्फ डोमनी मऊ में भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती धूम धाम से मनाई गई मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान मौजूद रहीं।भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने सर्वप्रथम बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा वहीं गौतम बुद्ध की मूर्ति पर भी पुष्प अर्पित किया जिलाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद लोगों को बाबा साहब के बारे बताते हुए कहा कि आज हमें संविधान निर्माता बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। और उनकी जयंती धूम धाम से मनाने के लिए ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोरांव संजीव द्विवेदी,ग्राम प्रधान सूर्य कांत उर्फ पप्पू, श्याम सुंदर द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,अरमान एडवोकेट, शिव बाबू म...

बाबा साहब के सपनों को पूरा करेगी भारतीय जनता पार्टी - जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान

Image
                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    प्रयागराज। सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर विविध प्रकार के आयोजन किए गए जहां पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नवाबगंज क्षेत्र के बरी बोझ स्थित बूथ नंबर 224 225 में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने का काम एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ही करेगी जो वर्तमान समय में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में दिखाई दे रहा है। हम सभी लोगों को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडक...

मौदहा में पत्रकार की मौत से शोक

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     मौदहा। हमीरपुर।14 अप्रैल मौदहा कस्बा में एक वरिष्ठ पत्रकार की हार्टअटैक से मौत पर मीडिया संगठनों सहित उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के गांव अरतरा निवासी कौशल किशोर गुप्ता 59 वर्ष बीते लगभग चार दशक से मौदहा कस्बा में रहकर पत्रकारिता जगत में काम करते थे। सोमवार को तड़के उनकी तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने मौदहा सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में उनके परिजनों, पत्रकारों तथा चाहने वालों का तांता लगा रहा है। दोपहर बाद पैतृक गांव अरतरा में नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया है। मौदहा कस्बा के पत्रकारों ने शोक सभाएं कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

दो दिन पहले हुई बारिश के बाद भी अण्डर पासिंग ब्रिज में भरा पानी

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     मौदहा हमीरपुर।बीते शनिवार की तड़के हुई तेज आंधी के साथ बारिश के कारण जहां किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है तो वहीं रेलवे अण्डर पासिंग ब्रिज में पानी भरा होने के कारण आमजन को खासी परेशानी हो रही है।     कोतवाली क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांव अरतरा जाने के लिए रेलवे द्वारा रेलवे फाटक हटाकर अण्डर पासिंग ब्रिज का निर्माण किया गया था लेकिन जब से यह ब्रिज बने हैं तब से इनमें पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हल्की बारिश में भी स्वीमिंग पूल बन जाते हैं।ऐसे ही शनिवार तड़के हुई बेमौसम बारिश के दो दिन बाद भी इस अण्डर पास से पानी नहीं निकाला गया है जबकि इस सड़क से अरतरा, परछछ सहित लगभग आधा दर्जन गांवों के साथ किसानों की आवाजाही होती है जिसके चलते आमजन को खासी परेशानी हो रही है।

कस्बे सहित क्षेत्र में रही अम्बेडकर जयंती की धूम

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     👉 जगह जगह बनाए गए तोरण द्वार, निकली भब्य शोभायात्रा मौदहा हमीरपुर।संविधान निर्माता, भारत रत्न और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर कस्बे सहित क्षेत्र के लोगों में खासा जोश देखा गया सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही सर्व समाज ने मिलजुल धूमधाम से अम्बेडकर जयंती मनाई इस दौरान कुछ संगठनों ने शोभायात्रा निकाली तो कुछ संगठनों और स्कूल के बच्चों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी।जबकि शोभायात्रा को लेकर पुलिस सतर्क रही और जगह जगह पर पुलिस बल तैनात रहा जबकि उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी लगातार शोभायात्रा के साथ में देखे जाते रहे।     भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष और अपने जीवनकाल में अछूतोद्धार के साथ...