Posts

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद पुलिस की कार्यशाला

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-V के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों व मिशन शक्ति टीम के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों,कस्बा, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन के सम्बन्ध में जागरुक किया जा रहा है।इसी क्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच एवं बैड टच तथा उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किया गया।महिलाओं व बालिकाओं को बताया गया कि बस,रास्तों व सार्वजनिक स्थल में मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेडखानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर ...

क्षेत्राधिकारी यातायात ने ई- रिक्शा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर : क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा ई- रिक्शा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों तथा यातायात क्षेत्रों में ई- रिक्शा वाहन चालकों को, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, वर्दीधारी संकेतों का पालन एवं ओवरस्पीडिंग से बचने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा स्वयं संवाद स्थापित कर आमजन को यातायात सुरक्षा के महत्व को सरल भाषा में समझाया गया।  यह अभियान नागरिकों में यातायात अनुशासन को बढ़ावा देने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्...

डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे कुल्हाड़ी,चार गंभीर कानपुर रेफर

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     कुरारा,हमीरपुर। थाना क्षेत्र के जलाला गांव में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार घटना में गोरेलाल और शिवम अपने दरवाजे पर गाना बजा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी कल्लू ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। शिवम की मां जब बीच-बचाव करने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस हिंसक झड़प में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुरारा थाना पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया सेल के जरिए बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जा र...

किसान यूनियन ने चार सूत्री ज्ञापन सौंपा

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     मौदहा। हमीरपुर।09 अप्रैल मौदहा में बुधवार को किसान यूनियन ने चार सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि नमामि गंगे योजना अन्तर्गत तहसील मौदहा के समस्त गांव में पानी व्यवस्था लगभग पूर्ण रूप से गडबड है। कहीं पाईप लाईन, कही टोंटी नल पर नहीं है। पानी की सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित है। गर्मी को देखते हुये पानी कि सप्लाई सुनिश्चित किया जाये।तहसील मौदहा के नदी से दूर वाले गांव के तालाबों में पानी भरवाया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिससे पुशओं एवं जनजीवन आदि को पानी गिल सके। तथा खराब पडे सरकारी नलकूपों को ठीक करवाकर चालू करवाया जाये।तहसील मौदहा की गेहूँ खरीद केन्द्र मुस्करा तथा मौदहा आदि में किसानो के साथ किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार न हो प्रशासन द्वारा बर...

सक्रिय सदस्य सम्मेलन एवं युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     सुमेरपुर / हमीरपुर : रघुवीर पैलेस बाकी रोड में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जे पी अनुरागी चक्रपाणि त्रिपाठी अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हमीरपुर महोबा में निवर्तमान जिला अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित किया गया इस सम्मेलन में लगभग 150 से 200 सौ सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे सभी सक्रिय सदस्यों को सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया उपस्थित सभी सक्रिय सदस्यों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से अभी तक के समय में पार्टी के द्वारा किए गए विकास के हित में कार्य पर विस्तृत जानकारी दी गई सम्मेलन कार्यक्रम के बाद युवा मोर्चा प्रदेश का समिति सदस्य आदित्य अवस्थी ...

डी0एम0 की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, कार्यो में तेजी लाने के निर्देश

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर :जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि चकबंदी कार्यों में तेजी लाई जाए तथा चकबंदी संबंधी समस्त कार्यों को समय से पूर्ण किया जाए, उन्होंने कहा कि चकबंदी कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए तथा इसके अंतर्गत जो भी नक्शा या चक बनाए जाय उसमें सभी किसानों का ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि चकबंदी संबंधी कार्य जिन गांवों में क्रियाशील है वहां पर भूमि विवादों का चिन्हांकन कर उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण चकबंदी व  पुलिस विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया जाए।  उन्होंने कहा कि  चकबंदी के संबंध में विभिन्न माध्यमों यथा संपूर्ण समाधान दिवस ,ज...

गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      सुमेरपुर हमीरपुर। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय बदलने पर भीषण गर्मी में शिक्षक शिक्षकाओं ने राहत महसूस की है। उन्होंने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों के हित का निर्णय है। गर्मी के मद्देनजर जिलाधिकारी के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आलोक कुमार ने कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे करने का आदेश जारी किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के इस आदेश की सराहना करते हुए शिक्षक नीतिराज यादव, अमरीश वर्मा, मंजीता अहिरवार, वंदना त्रिपाठी, ह्रदयेश द्विवेदी, अकबर अली, रावेंद्र सिंह गौर, वीरेन्द्र सोनकर आदि ने कहा कि यह छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए आवश्यक कदम है।

समन्वय समिति की बैठक के बाद विकास की उम्मीद, बैठक में प्रधान नहीं हुए शामिल

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      सुमेरपुर हमीरपुर। बड़ागांव प्रधान की शिकायत के बाद पंचायत के समग्र विकास के लिए समन्वय समिति बनाने के लिए बुलाई गई बैठक में प्रधान के गैरहाजिर रहने के उपरांत खंड विकास अधिकारी ने ब्लॉक एवं पंचायत कर्मियों के साथ बैठक करके पंचायत में समुचित विकास कराने की रणनीति पर मंथन करके आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बड़ागांव के प्रधान हरदौल निषाद ने ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी के अलावा ब्लॉक कर्मियों पर पंचायत में होने वाले विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न करने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी और कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गया है। शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी ने पंचायत में समग्र विकास के लिए समन्वय समिति बनाने के लिए 9 अप्रैल को बैठक बुलाई थी। बैठक का पत्र प्रधान को भी भेजा गया था लेकिन प्रधान ने पत्रवा...

खेत पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 20 मई को,होनी थी शादी

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     राठ,हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव के 32 वर्षीय जीतेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जीतेंद्र बुधवार सुबह 7 बजे करीब अपने खेत पर गए थे। सुबह 9:30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन तुरंत उन्हें राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि खेत में किसी विषैले कीड़े ने काट लिया था। जीतेंद्र अपने पिता की 30 बीघा जमीन पर खेती करते थे। वे पशुपालन में भी मदद करते थे। उनकी शादी 20 मई को गहरौली गांव की एक युवती से होनी थी। वे अपने पीछे मां सुमितरानी, बड़े भाई बृजेंद्र, महेंद्र और जयहिंद समेत परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं। राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले में आगे क...

अलग अलग सड़क हादसों में दो गंभीर

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     मौदहा हमीरपुर।क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध सहित दो घायल, दोनों घायलों को लहू लहान हालत कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत चिंता जनक होने पर चिकित्सकों ने सघन इलाज हेतु सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे किनारे स्थित मकराव गांव निवासी मूलचंद 65 वर्ष पुत्र गयादीन सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने पर ग्रामीणों ने लहू लुहान हालत में कस्बे की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया दूसरी घटना छिरका गांव निवासी ओमी 24 वर्ष पुत्र विजयपाल नेशनल हाईवे में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया लहूलुहान हालत में परिजनों ने कस्बे के सरकारी अस्...