भाजपा गंगापार कार्यालय पर मनाया गया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन
गणेश प्रसाद द्विवेदी
प्रयागराज। गुरुवार को भाजपा गंगापार कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी गंगापार उत्तर मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हौसला प्रसाद पाठक (जिला प्रवासी) उपस्थित रहे। अध्यक्षता निर्मला पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा गंगापार ने की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि “1980 में भाजपा की स्थापना के समय अटल जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उनके संगठन कौशल और प्रेरणा से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। वे वक्तृत्व कला के धनी थे और सदन में जब बोलते थे तो पूरा सदन मौन होकर सुनता था।"
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के विरोध के बावजूद अटल जी ने परमाणु परीक्षण करवाया और करगिल युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
कार्यक्रम में विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी, हरिभूषण सिंह, मनोज निषाद, अरुण मिश्रा पिंटू, राम पलट पटेल, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment