पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जी0 के0 खरे
कानपुर -सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव शिक्षक समन्वय समिति एवं सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के संयुक्त तत्वावधान में आज केन्द्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन में टमर्स एवं रेफरेंस के वद दिसंबर 2025 तक सेवा निवृत्त कर्मचारी (पेंशनरों)को एक जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग के लाभों को न दिये जाने के लिए विगत दिनों भारत सरकार द्वारा वित्त विधेयक अधिनियम 2025को लाकर नियमों में बदलाव कर सरकार एन पी एस की तरह पुराने पेंशनरों को लाभ न देकर इनका उत्पीड़न करना चाहती है जिससे पेंशनरों में व्यापक आक्रोष व्याप्त है प्रदेश के अध्यक्ष अमर नाथ यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जाना है प्रदेश के आवाहन पर कानपुर के पेंशनरों ने धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्ट्रेट प्रागंण में एकत्रित होकर सरकार की नीतियों की अलोचना करते हुए घोर निन्दा किया।
कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांन्तीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने पेंशनरों को सम्बोधित किया कि यदि सरकार पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करतीं हैं तो तो पूरे प्रदेश का राज्य कर्मचारी सड़क पर उतर कर पेंशनरों के साथ आन्दोलन करेगा प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री उमेश सिंह ने बताया कि पेंशनर्स अब जाग चुका है और वह अपने अधिकारों को पहचानता है इसलिए एक जुट होकर आन्दोलन करने को मजबूर हो रहा है ,आर इण्डिया आर्गेनाइजेशन आप पेंशनर्स कानपुर नगर के महामंत्री श्री ओ पी श्रीवास्तव ने बताया कि कि पेंशनर्स की समस्या एक समान है एक जनवरी 2026के पूर्व के सभी पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाना चाहिए अन्यथा सभी पेंशनर्स संगठन सरकार के आन्दोलन करने को विवश होंगे शिक्षक कर्मचारी नेता राकेश बाबू पाण्डेय ने बताया कि पेंशनर्स के साथ सेवा निवृत्त शिक्षक आन्दोलन करने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे धरना प्रदर्शन के पश्चात एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एल गुलाबिया ने प्रधानमंत्री जी का ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया, प्रर्दशन मे बी एल गुलाबिया उमेश सिंह, बी एन पाल, रविन्द्र कुमार मधुर, आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट, बेचे लाल कुशवाहा, सरदार इन्द्र जीत सिंह गिल, रमाकांत वर्मा, ताराचंद,कमल अग्रवाल साहब दीन यादव हरिशंकर श्रीवास्तव,, विजय कुमार श्रीवास्तव,कु0दीपा सोनकर,राम रानी कटियार, स्नेहलता लाल,विजय बाल्मीकि, सुशील कुमार श्रीवास्तव,


Comments
Post a Comment