भारतीय किसान यूनियन ने अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    

प्रयागराज। माघ मेले में आगामी 26, 27 व 28 जनवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय किसान महापंचायत एवं राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर की तैयारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सोमवार को अपर आयुक्त रत्न प्रिया को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में दूर-दराज से आने वाले किसानों के लिए टेंट, लकड़ी, पुआल, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे, जिला अध्यक्ष शनि शुक्ला, जमुना पार अध्यक्ष विजय कुमार पांडे, प्रभारी बजरंगी मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष अंगद मौर्या, उपाध्यक्ष मुन्ना मिश्र सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए अपर आयुक्त ने माघ मेला अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।