दुबावल में पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया का जोरदार स्वागत
गणेश प्रसाद द्विवेदी
हनुमानगंज। बहादुपुर विकासखंड के दुबावल (ककरा) गाँव में गुरुवार को पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया का समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
वे सबसे पहले महर्षि दुर्वासा मंदिर पहुँचे और पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा—
“आप लोग ही मेरी शक्ति हैं। सुख-दुख में आपका साथ जीवनभर याद रहेगा। करवरिया परिवार सदैव आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।”
कार्यक्रम का आयोजन गोपाल कृष्ण तिवारी (राजू नेता) द्वारा किया गया।
इस दौरान घनश्याम पांडेय अधिवक्ता, प्राणनाथ, राजीव तिवारी बब्लू, सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment