वीर बाल दिवस पर भाजपा गंगापार की जिला संगोष्ठी आयोजित
गणेश प्रसाद द्विवेदी
झूंसी / प्रयागराज।
भारतीय जनता पार्टी गंगापार द्वारा शुक्रवार को कल्याण कैम्प कार्यालय, झूंसी में वीर बाल दिवस जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी उत्तर मौर्या उपस्थित रहे, जबकि संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने की।
मुख्य वक्ता उत्तर मौर्या ने संबोधित करते हुए कहा कि
“धर्म की रक्षा में साहिबजादे जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह का सर्वोच्च बलिदान संपूर्ण भारतीय इतिहास में साहस, धार्मिक स्वतंत्रता और सत्य के प्रति निष्ठा का अप्रतिम उदाहरण है।”
कार्यक्रम के दौरान मौन जुलूस निकालकर वीर साहिबजादों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संगोष्ठी को फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, जिला प्रवासी हौसिंला पाठक सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद—
अरुण मिश्रा पिंटू नेता, मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, कुंवर मृगेन्द्र सिंह, महेश पांडेय, धीरेन्द्र मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, नीलम गिरी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।




Comments
Post a Comment