वीर बाल दिवस पर मनाया गया शहीदी दिवस
अजय कुमार गुप्ता
राठ (हमीरपुर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा राठ में वीर बाल दिवस शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी देवेश कुमार रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि शौर्य किसी उम्र का मोहताज नहीं होता, हमें शहीदों के मार्ग पर चलकर देशहित का कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिकाध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment