भारत रत्न अटल सम्मान-2025 से सम्मानित हुए डॉ. मोहम्मद कामरान

                                           जी0 के0 खरे                                        

लखनऊ।

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती “सुशासन दिवस” के अवसर पर, प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित “भारत रत्न अटल सम्मान”-2025 से वरिष्ठ कलमकार डॉ. मोहम्मद कामरान को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अज़ीज़ सिद्दीकी ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए देश–विदेश से आए पत्रकारों, साहित्यकारों, कवियों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं एवं चिकित्सकों को सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऐतिहासिक दिवस पर लखनऊ पहुंचे और अटल जी की स्मृतियों को नमन किया।

लखनऊ में आयोजित यह कार्यक्रम प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। चयन प्रक्रिया में सेवा कार्यों, समाज के लिए योगदान और कलम की सार्थकता को प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए इस सम्मान को देश का एक प्रतिष्ठित सम्मान माना जा रहा है।

कार्यक्रम की सफलता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव अनवर आलम, संरक्षक आज़ाद हफीज़, राष्ट्रीय सलाहकार तनवीर अहमद सिद्दीकी, विधि सलाहकार राकेश सिंह चौहान सहित समस्त पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने इस आयोजन को यादगार और भव्य बनाने पर हर्ष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*