मिशन शक्ति फेज–5.0 : पुलिस की कार्यशाला में महिलाओं को किया जागरूक
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर— उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच–बैड टच, महिला अधिकार, तथा अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी।
महिलाओं को छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर डरने के बजाय तत्काल 1090, 112, 181, 1076, 108, 102, 1098, 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी गई।


Comments
Post a Comment