मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान

                                         जी0 के0 खरे                                        

कानपुर। क्षेत्रीय अपर श्रमायुक्त कार्यालय सर्वोदय नगर में लोक कल्याण के लिए आदिशक्ति माता रानी का हवन पूजन पी0 के0 सिंह अपर श्रमायुक्त कानपुर क्षेत्र के द्वारा किया गया। नवरात्रि में लगभग 50 वर्षों से कार्यालय में हवन पूजन हर वर्ष किया जाता है। सबके कल्याण के लिए प्रार्थना की जाती है। अपर श्रमायुक्त पी0 के0 सिंह ने कहा कि यह कार्य बहुत श्रेष्ठ है। सभी जनमानस को सुख समृद्धि मिले। माता रानी के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रत्येक व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करने के लिए आगे बढ़ना होगा। आधी आबादी से ही संसार पूर्णता को प्राप्त होता है। इसलिए महिला सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, आशीष यादव, प्रभाकर त्रिपाठी राजेंद्र, आलोक भदौरिया, रमाकांत निषाद, प्रदीप निषाद, कन्हैया कुमार, नागेंद यादव, विनय कुमार सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने हवन में आहुति दी। हर तरफ शांति की कामना की। पंडित प्रेम पांडेय ने हवन-पूजन कराया। मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गूंज उठा।


Comments

Popular posts from this blog

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम